Bihar Bridge Collapse : बिहार में फिर उद्घाटन से पहले गिरा पुल, बकरा नदी पर बना करोड़ों का पुल पानी में समाया

Follow on Google News
Bihar Bridge Collapse : बिहार में फिर उद्घाटन से पहले गिरा पुल, बकरा नदी पर बना करोड़ों का पुल पानी में समाया
अररिया। बिहार में एक बार फिर उद्घाटन से पहले ही पुल धराशायी हो गया। मंगलवार को अररिया जिले के सिकटी में बकरा नदी पर करोड़ों की लागत से बना पुल देखते ही देखते पानी में समा गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस पुल का निर्माण पहले बने पुल के एप्रोच कट जाने के बाद कराया गया था। इससे पहले भागलपुर के सुल्तानगंज में गंगा नदी पर बन रहा पुल गिरकर ध्वस्त हो गया था। गंगा नदी पर बन रहा पुल एक बार नहीं, बल्कि दो-दो बार बनने से पहले ही गिर चुका है।

12 करोड़ की लागत से बना था पुल

जानकारी के अनुसार, सिकटी प्रखंड स्थित बकरा नदी पर 12 करोड़ की लागत से पड़रिया पुल का निर्माण किया गया था। मंगलवार को पुल के 3 पिलर नदी में अचानक से धंस गए और पुल गिरकर ध्वस्त हो गया। पुल निर्माण करने वाली एजेंसी के लोग मौके पर पहुंच गए हैं और प्रशासन की टीम पहुंच गई। https://x.com/psamachar1/status/1803029057786769874

घटिया सामग्री के इस्तेमाल आरोपी

बताया जा रहा है कि जमीन पर ही पिलर गाड़कर तैयार किया गया था। एप्रोच रोड भी नहीं बना था। करीब 12 करोड़ की लागत वाली करीब 100 मीटर का यह पुल था। इसका उद्घाटन नहीं हुआ था, क्योंकि पूरी तरह से तैयार भी नहीं हो पाया। वहीं हादसे के बाद लोगों ने आरोप लगाया कि पुल के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल किया गया था इसलिए पुल उद्घाटन से पहले ध्वस्त हो गया।

बिहार में पुलों का गिरने का सिलसिला जारी

बिहार में पुलों का गिरने का सिलसिला नहीं थम रहा है। अब अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर बना पुल गिर कर ध्वस्त हो गया। पिछले साल ही जून में सुल्तानगंज में गंगा नदी पर बन रहा पुल गिर गया था। इसके बाद इस साल मार्च में सुपौल में कोसी नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिर गया था। इसमें एक मजदूर की मौत हो गई थी। ये भी पढ़ें- Bihar Bridge Collapse : गंगा नदी में गिरा निर्माणाधीन अगुवानी-सुलतानगंज फोरलेन पुल, पहले भी इसी पुल का गिरा था स्लैब, देखें VIDEO
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts