PlayBreaking News

पूर्व विधायक अनंत सिंह पर फायरिंग: सोनू-मोनू गैंग से थी पूरानी रंजिश, इलाके में तनाव का माहौल, घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात

Follow on Google News
पूर्व विधायक अनंत सिंह पर फायरिंग: सोनू-मोनू गैंग से थी पूरानी रंजिश,  इलाके में तनाव का माहौल, घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात
Firing On Anant Singh: बिहार में बुधवार को मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर सोनू-मोनू गैंग ने फायरिंग की। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल  है। घटनास्थल को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। स्थिति पर नियंत्रण रखने के लिए बाढ़ डीएसपी मौके पर कैंप कर रहे हैं।

फायरिंग करते हुए भाग निकले आरोपी 

नौरंगा जलालपुर गांव में सोनू-मोनू गैंग ने एक परिवार को बेरहमी से पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। साथ ही घर पर ताला भी जड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक अनंत सिंह उस घर पर पहुंचे, जिसे देखकर सोनू-मोनू फायरिंग करते हुए भाग निकले। इस गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया। फिलहाल गांव में भारी तनाव है और पुलिस बल तैनात किया गया है।

मामले में पुलिस का क्या है कहना?

पुलिस के अनुसार, पूर्व विधायक अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ नौरंगा जलालपुर गांव पहुंचे जहां फायरिंग हुई। कई राउंड गोलियां चली जिसके बाद मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिए गए। गोलीबारी में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच है पुरानी दुश्मनी   

बताया जा रहा है कि अनंत सिंह और सोनू-मोनू पुराने दुश्मन हैं। हालांकि, अनंत सिंह की जेल से रिहाई के बाद दोनों के रिश्तों में सुधार हुआ था। लेकिन बुधवार को वर्चस्व की लड़ाई के चलते फिर से हिंसा भड़क गई। गैंगवार का असली कारण अब तक सामने नहीं आया है, और पुलिस इसकी तह तक पहुंचने में जुटी है।
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts