PlayBreaking News

Bigg Boss 17 : मन्नारा से बढ़ती नजदीकियों के बीच मुनव्वर फारूकी की गर्लफ्रेंड को हुई जलन, किया क्रिप्टिक पोस्ट; जानें किसकी ओर है इशारा...?

Follow on Google News
Bigg Boss 17 : मन्नारा से बढ़ती नजदीकियों के बीच मुनव्वर फारूकी की गर्लफ्रेंड को हुई जलन, किया क्रिप्टिक पोस्ट; जानें किसकी ओर है इशारा...?
एंटरटेनमेंट डेस्क। सलमान खान का लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 17 सुर्खियों में बना हुआ है। बिग बॉस के घर में हर दिन एक नया हंगामा देखने के मिलता है। शो में दो शादीशुदा कपल हैं, अभिषेक और खानजादी एक-दूसरे से फ्लर्ट करते नजर आते हैं, ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल रिलेशनशिप में हैं और बाकी कंटेस्टेंट के बीच लव एंगल है। वहीं, अब प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर फारूकी के बीच बढ़ती नजदीकियों को देख उनका नाम एक-दूसरे से जोड़ा जा रहा है। घर के दूसरे सदस्य भी उनके लिंक-अप की बातें करते नजर आए। इस बीच मुनव्वर की गर्लफ्रेंड नाजिला सिताशी ने एक पोस्ट किया है, कहा जा रहा है कि यह मुनव्वर के लिए है, क्या लिखा है पोस्ट में ?

कोई भी इतना प्योर नहीं होता जितना वो दिखाता है : नाजिला

नाजिला ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- एक चीज जो मैं चाहती हूं कि लोगों को पता चले कि जैसा ऑनलाइन दिखता है वैसा होता नहीं है। कोई भी इतना प्योर और सही नहीं होता है जितना कि वो दिखाने की कोशिश करते हैं। बल्कि रियलिटी तो आपको और भी हैरान कर देगी। इसीलिए वो कहते हैं न 'अपने आइडल्स से कभी नहीं मिलना चाहिए'। क्योंकि जैसा आप उन्हें देखते हैं वो रियल लाइफ में उससे अलग होते हैं। इसीलिए टीवी और ऑनलाइन जो दिखाया जा रहा है उससे बेवकूफ मत बनिए।

मुनव्वर को कभी भी रिजेक्ट नहीं कर सकती : मन्नारा

बिग बॉस के पिछले एपिसोड में मन्नारा को नाइट पार्टी के लिए 4 कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल, समर्थ जुरेल, अभिषेक कुमार और मुनव्वर में से किसी एक को चुनना था, लेकिन उन्होंने मुनव्वर को चुना। साथ ही उन्होंने कहा था कि वे मुनव्वर को कभी रिजेक्ट नहीं कर सकतीं।

नाजिला को हुई जलन

शो की शुरूआत से ही दोनों के बीच काफी अच्छी बांडिग देखने का मिली है। शो के पहले दिन ही उन्हें कन्फेशन रूम में बुलाया गया था, जिसके बाद दोनों में अच्छी फ्रेंडशिप हो गई और उन्हें #munAra कहने लगे। इस बीच नाजिला के एक पोस्ट ने सभी का ध्यान खींचा। उनके इस पोस्ट को मुनव्वर से जोड़ा जा रहा है। लोगों का कहना है कि नाजिला को, मन्नारा और मुनव्वर की बढ़ती नजदीकियों से जलन हो रही है। हालांकि नाजिला ने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिखा है। (इनपुट - विवेक राठौर) ये भी पढ़ें - Bigg Boss 17 : क्या वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर एक्स हसबैंड के साथ शो में एंट्री लेंगी Rakhi Sawant ? जानें शो से जुड़ी अपकमिंग डिटेल्स
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts