इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

इंदौर : रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने 10 वर्षीय मासूम के साथ किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में पदस्थ रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल, पूरे मामले में पुलिस ने 376 सहित पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी रिटायर्ड पुलिसकर्मी को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की है।

क्या है मामला ?

पुलिस विभाग से ए.एस.आई. के पद से रिटायर्ड हुए नाथूराम दुबे ने 10 वर्षीय मासूम को अपने घर बुलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि नाथूराम के मकान में अपने माता-पिता के साथ किराए से रह रही 10 वर्षीय बच्ची को पहले उसने (नाथूराम) घर पर चाय बनाने के लिए बुलाया, फिर मौका पाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़ित बच्ची ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे थे। बच्ची की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड पुलिसकर्मी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

गौरतलब है कि, दुष्कर्म आरोपी नाथूराम दुबे पूर्व में इंदौर क्राइम ब्रांच और ट्रैफिक में ए.एस.आई के पद पर रह चुका है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक टीम गठित की है।

ये भी पढ़ें- इंदौर : फेब्रिकेशन कारखाने पर चोरों का धावा, गैस वेल्डिंग कटर मशीन सहित ढाई लाख के सामान पर किया हाथ साफ; आरोपी गिरफ्तार, देखें CCTV फुटेज

संबंधित खबरें...

Back to top button