Jhabua News : 15 करोड़ रुपए की अवैध शराब जब्त, ग्वालियर से जा रही थी दमन, 9 ट्रकों से हुई बरामद

Follow on Google News
Jhabua News : 15 करोड़ रुपए की अवैध शराब जब्त, ग्वालियर से जा रही थी दमन, 9 ट्रकों से हुई बरामद
झाबुआ (मध्य प्रदेश)। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में झाबुआ जिले के पिटोल क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई। यह शराब ग्वालियर से दमन ले जाई जा रही थी। जब्त किए गए शराब की कीमत करीब 15 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

9 ट्रक और 1 कंटेनर में लदी थी शराब

पुलिस ने बताया कि उन्हें अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिली थी। इस सूचना पर उन्होंने नाकाबंदी की और 9 ट्रक और 1 कंटेनर को रोका। इन वाहनों की तलाशी में भारी मात्रा में शराब बरामद हुई।

शराब का परमिट खत्म

पुलिस ने बताया कि जब्त की गई शराब पर ग्वालियर से दमन तक ले जाने का परमिट था, लेकिन यह परमिट खत्म हो चुका था। इसी आधार पर पुलिस और आबकारी महकमे ने कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को जब्त कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इसे माना जा रहा है बड़ी कार्रवाई

झाबुआ में इतनी बड़ी मात्रा में अवैध शराब की बरामदगी एक बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि वे इस मामले में शामिल सभी लोगों की तलाश कर रहे हैं।

ट्रक चालक और क्लीनरों से पूछताछ जारी

मामले में आबकारी और पुलिस ने ट्रकों के चालकों और सहायकों को पकड़ लिया है। इन सभी से पूछताछ की जा रही है।

इन ट्रक नंबरों से बरामद हुई है अवैध शराब....

MP 07 hb 7323 MP 07 hb 8177 GJ 27 TD 6062 MP 09 hg 0491 Mp 07 hb 4648 UP 78 bt 8699 UP 78 ct 3224 MP 07 hb 4293 RJ11GB 2565 ये भी पढ़ें- MP की 3 ट्रेनों को बम से उड़ाने की धमकी, भोपाल क्राइम ब्रांच ने आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यूज चैनल को भेजा था धमकी भरा मैसेज मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts