Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंडियाना राज्य के प्राइमरी चुनाव में बाइडेन और ट्रंप को मिली जीत

1912 के बाद पहली बार होगा ऐसा मुकाबला
इंडियाना राज्य के प्राइमरी चुनाव में बाइडेन और ट्रंप को मिली जीत

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले इंडियाना राज्य में हुए प्राइमरी चुनाव में अपनी-अपनी पार्टी की ओर से जीत हासिल की है। बाइडेन डेमोक्रेटिक जबकि ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार हैं। इस जीत के साथ ही ट्रंप को 58 और डेलिगेट्स (मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले पार्टी के सदस्य) के वोट मिले हैं। हालांकि वह पहले ही रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार हैं।

ट्रंप (77) इंडियाना चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से एकमात्र उम्मीदवार थे। डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से संभावित उम्मीदवार बाइडेन (81) ने इंडियाना में सभी 79 डेलीगेट्स के वोट हासिल किए हैं। अमेरिका में पांच नवंबर को चुनाव होने हैं। देश में 1912 के बाद पहली बार मौजूदा राष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपति के बीच मुकाबला होगा।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts