Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bhopal News : भोपाल की ढाई साल की सिद्धि माउंट एवरेस्ट बेस कैंप पहुंची, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Bhopal News : भोपाल की ढाई साल की सिद्धि माउंट एवरेस्ट बेस कैंप पहुंची, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
भोपाल। राजधानी भोपाल की ढाई साल की सिद्धि मिश्रा समुद्र तल से 5,364 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माउंट एवरेस्ट बेस कैंप के ट्रैक को पूरा करने वाली सबसे कम उम्र की बच्ची बन गई। मां भावना डेहरिया के साथ सिद्धि ने 22 मार्च को यह यात्रा पूरी की। बागसेवनिया में रहने वाली सिद्धि प्ले स्कूल में पढ़ती हैं। बता दें, भावना डेहरिया (2019) माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली मप्र की पहली महिला पर्वतारोही हैं।

11 दिन में पूरी की यात्रा

एक्सपीडिशन हिमालय के प्रबंध निदेशक नवीन ट्रिटल ने बताया कि सिद्धि अपनी मां के साथ 12 मार्च को लुक्ला से यात्रा पर निकली थी और उन्होंने 11 दिन में ही अपना लक्ष्य पूरा कर लिया।  वह 22 मार्च को एवरेस्ट बेस कैंप पर पहुंची। एवरेस्ट के उत्तर पूर्वी छोर पर स्थित लुक्ला से यह यात्रा लगभग 53 किलोमीटर है। ये भी पढ़ें- देश में पहले स्थान पर मप्र, लेकिन सबसे कम 5% आदिवासी स्ट्रीट वेंडरों को लोन
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts