Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल : अजब-गजब चोर! छत से पिंजरे सहित 35 कबूतर लेकर फरार हुए चोर, एक ने बनाया था 11.50 घंटे उड़ने का रिकॉर्ड

भोपाल : अजब-गजब चोर! छत से पिंजरे सहित 35 कबूतर लेकर फरार हुए चोर, एक ने बनाया था 11.50 घंटे उड़ने का रिकॉर्ड
भोपाल। गौतम नगर थाना क्षेत्र में एक अनोखी चोरी की घटना सामने आई है। चोर दो मंजिला मकान की छत से 35 कबूतरों को पिंजरे समेत चुरा ले गए। घटना के बाद कबूतर पालने वाले शख्स ने अपने स्तर पर कबूतरों को खोजने की पूरी कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

क्या है पूरा मामला

भोपाल के बेरसिया रोड स्थित श्रीनगर कॉलोनी के निवासी जुनैद मोहम्मद कुरैशी बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र हैं। उन्हें बचपन से ही कबूतर पालने का शौक है। उन्होंने अपने घर की छत पर कबूतरों के लिए अलग-अलग पिंजरे और दाना-पानी की व्यवस्था की हुई थी। कड़ाके की ठंड के बीच 5 जनवरी की रात करीब ढाई बजे जुनैद ने अपने कबूतरों को देखने और उन्हें दाना-पानी देने के लिए छत पर गए। सब कुछ ठीक-ठाक देखकर उन्होंने एक वीडियो भी बनाया और फिर सोने चले गए। सुबह 7 बजे जब वह छत पर पहुंचे तो देखा कि 35 कबूतर और उनका पिंजरा गायब था।

कबूतर ने जीता था प्रतियोगिता

चोरी हुए कबूतरों में 33 सफेद और 2 काले रंग के कबूतर शामिल थे। जुनैद ने बताया कि उनके कबूतर उड़ान प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते थे और कई बार पुरस्कार भी जीत चुके हैं। 4 जून 2023 को एक प्रतियोगिता में उनके एक कबूतर ने 11 घंटे 50 मिनट तक लगातार उड़ान भरकर पहला स्थान प्राप्त किया था। कबूतरों के चोरी होने के बाद जुनैद ने भोपाल के जहांगीराबाद स्थित मुर्गी बाजार और भोपाल टॉकीज के पक्षी बाजार सहित अन्य स्थानों पर जाकर अपने कबूतरों की तलाश की, लेकिन उन्हें कहीं कोई जानकारी नहीं मिली।

जांच में जुटी पुलिस

गौतम नगर पुलिस ने इस मामले में चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है। जुनैद ने बताया कि उनके कबूतर उनके दिल के बहुत करीब थे। उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है, इसलिए उन्हें समझ नहीं आ रहा कि यह चोरी क्यों और किसने की। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लिया है और जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है। ये भी पढ़ें- ब्रह्मपुत्र नदी पर बनने वाले दुनिया के सबसे बड़े डैम को लेकर भारत ने जताई आपत्ति, चीन ने कहा- बांध से नहीं होगा कोई भी नुकसान; दिया भरोसा
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts