Bhopal News : महिला ने तीन बेटियों के साथ लगाई फांसी, मां और दो बेटियों की मौत; एक बेटी की हालत गंभीर

Follow on Google News
Bhopal News : महिला ने तीन बेटियों के साथ लगाई फांसी, मां और दो बेटियों की मौत; एक बेटी की हालत गंभीर
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ फांसी लगा ली। घटना में महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई है, जबकि एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना बैरसिया तहसील के गुनगा थाना क्षेत्र की है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्यों लगाई फांसी

गुनगा थाना प्रभारी अरुण शर्मा के मुताबिक, इलाके के रोंडिया गांव में संगीता (28) नामक महिला परिवार के साथ रहती थी। घरवालों ने मंगलवार सुबह महिला और उसकी तीन बेटिंयों को फंदे पर लटका देखा। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने महिला और उसकी दो बेटियों आराध्या (पांच साल) और सृष्टि (डेढ़ साल) को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक बच्ची मनु (ढाई साल) की हालत की गंभीर है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत भोपाल रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts