भोपाल नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई, नाले से हटाया कब्जा, लोहे की चादरें और अन्य सामान जब्त

भोपाल। जहांगीराबाद चौराहा स्थित गुरुद्वारे के सामने बने रीना फूड्स रेस्टोरेंट पर प्रशासन ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। नगर निगम की टीम ने नाले पर किए गए अवैध निर्माण को हटाते हुए लोहे की चादरें और अन्य सामान ज़ब्त कर लिया। लंबे समय से इस अवैध अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके चलते प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया।
नाले पर कब्जा कर बनाया था अवैध प्लेटफॉर्म
जानकारी के अनुसार, रीना फूड्स द्वारा नाले के ऊपर लोहे की चादरें और गार्डर लगाकर अवैध रूप से निर्माण कर लिया गया था। इसके कारण नाले में कचरा जमा हो रहा था और गंदगी फैल रही थी। नगर निगम द्वारा इस पर कार्रवाई करते हुए नाले की सफाई कराई गई और रेस्टोरेंट पर चालानी कार्रवाई की गई।












