PlayBreaking News

भोपाल के इस मंदिर में धातु से बनी है देवी प्रतिमा, जहां हर मनोकामना होती है पूरी; मां के दर्शन से मिलती है ऊर्जा

Follow on Google News
भोपाल के इस मंदिर में धातु से बनी है देवी प्रतिमा, जहां हर मनोकामना होती है पूरी; मां के दर्शन से मिलती है ऊर्जा
भोपाल के जवाहर चौक पर स्थित मां राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी का मंदिर भक्तों के लिए शक्ति की आराधना का खास केंद्र है। यह मंदिर अपने दिव्य वातावरण और विशेष प्रतिमा के कारण दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है।

विश्व की सबसे बड़ी स्फटिक धातु से बनी देवी प्रतिमा

इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यहां मां त्रिपुर सुंदरी की प्रतिमा स्फटिक धातु से बनी है। यह विश्व की सबसे बड़ी धातु से बनी प्रतिमा मानी जाती है। मंदिर का निर्माण जगद्गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती जी द्वारा करवाया गया था।

भक्तों की आस्था : इस मंदिर में मिलता है हर समस्या का हल

मंदिर के पुजारी के अनुसार, देवी मां की पूजा करने से श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूरी होती है। कई भक्तों का कहना है कि यहां आने से उनकी परेशानियां खत्म हो जाती हैं।

मंदिर परिसर में अन्य देवताओं की भी विशेष मूर्तियां

मंदिर परिसर में भगवान विष्णु, भोलेनाथ और उनके परिवार की प्रतिमाएं भी विराजमान हैं। साथ ही मां दंडिनी और मंत्रणी की मूर्तियां भी भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। प्रवेश द्वार पर स्वरूपानंद सरस्वती जी की प्रतिमा भी श्रद्धा का प्रतीक है।

नवरात्र में उमड़ती है भारी भीड़

नवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अनुष्ठान होते हैं। देवी मां के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। चैत्र नवरात्रि के इस पावन अवसर पर हम आपको हर दिन एक चमत्कारी देवी मंदिर के दर्शन करवाते रहेंगे। जय माता दी! https://youtu.be/I_-Kw6EzCgE?si=vzPPoAe7OdjM9rRR
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts