भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में EOW की रेड : क्लर्क के घर 85 लाख कैश समेत कई प्रॉपर्टी के कागजात मिले, कार्रवाई जारी

भोपाल। राजधानी में ईओडब्ल्यू टीम ने आय से अधिक संपत्ति मामले में चिकित्सा शिक्षा विभाग के क्लर्क के घर पर बुधवार सुबह छापा मारा। कर्मचारी ने टीम को देखकर फिनाइल पी लिया। जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि वह खतरे से बाहर है। सूत्रों ने बताया कि टीम को अब तक कर्मचारी के घर से लगभग 85 लाख रुपए कैश और 12 से ज्यादा प्रापर्टी के कागजात मिले हैं।

बैरागढ़ में क्लर्क का आलीशान मकान।

अस्पताल में भर्ती है क्लर्क

जानकारी के अनुसार, बैरागढ़ के मिनी मार्केट रोड में रहने वाले हीरो केसवानी चिकित्सा शिक्षा विभाग सतपुड़ा भवन में क्लर्क हैं। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत थी। कार्रवाई के लिए ईओडब्ल्यू ने कोर्ट में आवेदन लगाया था। अनुमति मिलते ही टीम ने बुधवार सुबह केसवानी के बैरागढ़ स्थित मकान पर छापा मारा। इसके बाद टीम ने परिवार के सदस्यों के घर से बाहर जाने पर रोक लगा दी और छानबीन शुरू कर दी। इस दौरान हीरो केशवानी ने घर में रखा फिनाइल पी लिया। जिसके बाद केशवानी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

नकदी समेत प्रॉपर्टी के कागजात मिले

क्लर्क के स्वास्थ्य ठीक होने के बाद EOW उससे पूछताछ करेगी। बताया जाता है कि अभी तक 85 लाख रुपए कैश मिल चुके हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में प्रॉपर्टी के कागजात मिले हैं। टीम की कार्रवाई जारी है। जल्द ही पूरे मामले में ईओडब्ल्यू खुलासा करेगी।

ये भी पढ़ें: EOW की बड़ी कार्रवाई : 3 तहसीलदार और 4 पटवारी समेत 8 पर FIR, आदिवासियों की 54 एकड़ जमीन बेचने का मामला

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button