Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

भोपाल में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
भोपाल। राजधानी भोपाल के सुभाष नगर ब्रिज के रेलवे ट्रैक पर युवक का शव बरामद हुआ है। घटना शनिवार दोपहर 12 बजे की है। परिजन का आरोप है कि शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। आशंका है कि हत्या कर शव ट्रैक पर फेंका गया है। एमपी नगर और ऐशबाग थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।

एक दिन पहले ही घर आया था

मृतक की पहचान 36 वर्षीय बलवीर पाल के रूप में हुई है। बता दें कि राजीव नगर निवासी बलवीर झांसी के एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था। शुक्रवार को ही वह झांसी से भोपाल घर लौटा था। शाम को टहलने जाने की बात कहकर घर से निकला था।

कल रात से घर नहीं लौटा था

एमपी नगर में शाम 7 बजे प्रेस कॉम्प्लेक्स जोन-1 दोस्तों से मुलाकात हुई। बलवीर के चचेरे भाई राम स्वरूप पाल ने बताया कि दोस्तों से मिलने के बाद वह रात भर घर नहीं लौटा। जब वह देर रात तक नहीं लौटा तो उसे तलाशने का भी प्रयास किया गया, लेकिन उसकी कोई खबर नहीं मिली। शनिवार को उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। उसके शरीर पर एक भी चोट के निशान नहीं हैं। प्राथमिकी जांच में यह आत्महत्या का मामला नहीं लग रहा। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। ऐसे में हत्या की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत का पता चल सकेगा। फिलहाल, मामले की जांच जारी है। ये भी पढ़ें- बेगूसराय में ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी, पति-पत्नी और दो बच्चों का गला काटा, एक बेटा जान बचाकर भागा
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts