इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

इंदौर : विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार; हादसे में दो लोगों की हुई थी मौत

इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार द्वारा एक्टिवा सवार दो लोगों को रौंदने के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि, हादसे में एक्टिवा सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई थी। आरोपी शराब कारोबारी है, जो हादसे के बाद विदेश भागने की फिराक में था। हालांकि, पुलिस को जानकारी मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

क्या है पूरा मामला

थाना प्रभारी कमलेश शर्मा ने बताया कि, शनिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि, एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार दो लोगों को रौंद दिया है। हादसे में 5 वर्षीय बच्चे और उसके पिता की मौत हो गई थी।

बताया जा रहा है कि, कार चालक यशवंत कॉलोनी निवासी अजीत लालवानी जो कि एक शराब कारोबारी है। वह शनिवार रात अपने घर लौट रहा था, उसी दौरान उसने सामने से आ रही एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि, एक्टिवा सवार संदीप गुप्ता (40) वर्ष और अदविक गुप्ता (5) साल की मौत हो गई।

विदेश भागने की फिराक में था आरोपी

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया था। उसका मेडिकल करवाने के बाद अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे थे। इसी बीच सूचना मिली की व्यापारी देश छोड़कर बाहर जा सकता है। आरोपी एक रसूखदार है इस कारण से वह देश छोड़ सकता था। जिसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- इंदौर : तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, 6 साल के बच्चे सहित 2 की मौत; शराब के नशे में था चालक

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button