🌤️
--Bhopal, India

भोपाल में गायों की मौत : आश्रय स्थल पर बीमार और जिंदा मवेशियों के बीच पड़े हैं शव, जिम्मेदार बेपरवाह

Follow on Google News
भोपाल में गायों की मौत : आश्रय स्थल पर बीमार और जिंदा मवेशियों के बीच पड़े हैं शव, जिम्मेदार बेपरवाह
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बहुत हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां के राज्य पशु चिकित्सालय स्थित आश्रय स्थल में बड़ी संख्या में गायों की मौत हो गई है। आश्रम स्थल पर जगह-जगह जिंदा और बीमार गायों के बीच ही मृत गायों के शव पड़े हैं। इससे नगर निगम की बड़ी लापरवाही उजागर हो रही है, अभी तक शव नहीं उठाए गए हैं। अब सवाल यह उठता है कि करोड़ों खर्च करने के बाद भी गायों की ऐसी दुर्दशा क्यों हो रही है।

80 गायों की क्षमता, 152 गाय रखी

जानकारी के मुताबिक, 80 गायों की क्षमता वाले आश्रय स्थल में 152 गाय रखी गई थी। इनमें से 10 से 15 अब तक मर चुकी हैं। जिंदा और बीमार गायों के बीच ही मृत गायों के शव पड़े हुए हैं। इस मामले में नगर निगम प्रशासन की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है। नगर निगम ने जानकारी होने के बाद भी गायों के शव अब तक नहीं उठाए हैं। ये भी पढ़ें- आंगनबाड़ियों में अब सहायिकाएं बच्चों को परोसेंगी गरमा-गरम खाना
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

icon

Latest Posts