PlayBreaking News

भोपाल में आर्किटेक्ट ने महिला से किया दुष्कर्म, गर्भपात कराने के बाद शादी से किया इनकार

आरोपी अमन तिवारी, उसकी मां और भाई के खिलाफ केस दर्ज
Follow on Google News
भोपाल में आर्किटेक्ट ने महिला से किया दुष्कर्म, गर्भपात कराने के बाद शादी से किया इनकार
भोपाल। राजधानी के रातीबड़ इलाके में एक महिला के साथ आर्किटेक्ट अमन तिवारी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला की उम्र 30 साल है और वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। उसका पति से तलाक हो चुका है। तीन साल पहले काम के सिलसिले में उसकी पहचान अमन से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और जून 2023 में अमन ने महिला को घुमाने के बहाने एक रिसॉर्ट ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बना लिए।

विरोध करने पर शादी का दिया झांसा

महिला ने जब इसका विरोध किया तो अमन ने जल्द शादी करने का वादा किया। इसके बाद से वह महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। कुछ दिन पहले जब महिला ने गर्भवती होने की बात बताई तो अमन ने अपने भाई और मां की मदद से महिला को गर्भपात कराने के लिए मजबूर कर दिया।

गर्भपात के बाद शादी से मुकरा युवक

गर्भपात के बाद जब महिला ने शादी की बात दोहराई तो अमन ने साफ इनकार कर दिया। महिला ने जब कई बार कहा तब भी वह टालता रहा। आखिरकार महिला ने रातीबड़ थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की।

आरोपी की मां और भाई भी नामजद

पुलिस ने अमन तिवारी के साथ उसकी मां और भाई को भी सह-आरोपी बनाया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों को अमन की करतूतों की जानकारी थी और गर्भपात कराने में उन्होंने उसकी मदद की थी। फिलहाल पुलिस ने दुष्कर्म और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts