मध्य प्रदेश

बैतूल में किशोरी से रेप के बाद आगजनी, नरोत्तम बोले- स्थिति नियंत्रण में, जल्द पकड़ा जाएगा आरोपी

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बैतूल में स्थिति नियंत्रण में है। दुष्कर्म के आरोपी रमेश गोलानी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। डॉ. मिश्रा ने बताया कि स्थानीय निवासी रमेश गोलानी ने 12 साल की एक किशोरी से दुष्कर्म किया था।

पड़ोसियों को इस बारे में सूचना मिलने पर कुछ लोगों ने आगजनी की। इससे यहां स्थिति गंभीर हो गई थी। लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस मामले में दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में एक पक्ष पर आगजनी का आरोप है। बताते चलें कि बैतूल में कल शाम एक आटा चक्की संचालक ने एक किशोरी से दुष्कर्म किया था। लोगों को मामले की जानकारी मिली तो हिंसा की स्थिति बन गई। यहां भीड़ ने आरोपी के वाहन में आग लगा दी। यह दो समुदायों के बीच विवाद जैसा था।

 

 

 

संबंधित खबरें...

Back to top button