भोपालमध्य प्रदेश

Betul News : बोरवेल में गिरा बच्‍चा, 50 फीट गहराई में फंसा; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम मांडवी में एक बच्चा बोरवेल में गिर गया। बच्च करीब 30 से 50 गहराई में फंसा है। बोरवेल से बच्‍चे की आवाज बाहर सुनाई दे रही है। बच्चे के बोरवेल में गिरने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बैतूल और आठनेर से पुलिस समेत प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। ये घटना मंगलवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है।

बोरवेल में कैसे गिरा मासूम ?

जानकारी के मुताबिक, बोरवेल में गिरे बच्चे का नाम तन्मय (6) पिता सुनील साहू बताया जा रहा है। बच्चा खेत में खेल रहा था। वह खेलते-खेलते अचानक से खेत में बने बोरवेल में गिर गया। बोरवेल से बच्‍चे की आवाज बाहर सुनाई दी। इसके बाद तत्काल घटना की जानकारी जिला प्रशासन और पुलिस को दी गई। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

इधर, सूचना पर कलेक्टर और एसपी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। आठनेर पुलिस के अनुसार, तन्मय बोरवेल में करीब 50 से 55 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है। उसे बोरवेल से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं मौके पर बुजडोजर और पोकलेन मशीन बुलाई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें: छतरपुर : बोरवेल में गिरा 5 साल का मासूम, CM शिवराज ने ली रेस्क्यू की जानकारी 

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button