भोपालमध्य प्रदेश

छतरपुर : बोरवेल में गिरा 5 साल का मासूम, CM शिवराज ने ली रेस्क्यू की जानकारी

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में बुधवार को पांच साल का मासूम बोरवेल में गिर गया। घटना ओरछा रोड थाना अंतर्गत नारायणपुरा और पठापुर गांव के पास की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। घटना के बाद से ही बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

बोरवेल में कैसे गिरा मासूम ?

जानकारी के मुताबिक, नारायणपुरा निवासी अखिलेश यादव का 5 वर्षीय बेटा दीपेंद्र यादव खेत में खेल रहा था। इसी दौरान वे खेलते-खेलते कुछ दूर निकल गया। थोड़ी देर बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने जब खोजबीन शुरू की तो बोरवेल से बच्चे की दबी हुई आवाज सुनाई दी। जिसके बाद तत्काल घटना की जानकारी जिला प्रशासन और पुलिस को दी गई। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है।

40 फीट गहराई में फंसा है मासूम

कलेक्टर संदीप जीआर ने बताया कि मासूम दीपेंद्र यादव 40 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है। बच्चा बात कर रहा है। उन्होंने बताया कि बोरवेल में ऑक्सीजन सप्लाई शुरू कर दी गई है। बता दें कि बारिश की संभावना को देखते हुए ग्रामीणों ने बोरवेल के ऊपर एक छतरी बना दी है। एसडीआरएफ, पुलिस, नगर पालिका और नगर सेना की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है।

CM शिवराज ने ली रेस्क्यू की जानकारी

छतरपुर जिले में मासूम दीपेंद्र यादव के बोरवेल में गिरने की खबर मिलने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस के आला अधिकारियों से रेस्क्यू की जानकारी ली। सीएम ने मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और छतरपुर कलेक्टर से फोन पर चर्चा कर निर्देश दिए हैं कि बच्चे को शीघ्र निकालने की समुचित व्यवस्था की जाए।

ये भी पढ़ें- टीकमगढ़ : मां और तीन बच्चियों के शव कुएं में मिले, इलाके में हड़कंप मचा

संबंधित खबरें...

Back to top button