बेंगलुरु के PG में बिहार की लड़की की बेरहमी से हत्या, चाकू से गला रेता, प्राइवेट कंपनी में करती थी जॉब

बेंगलुरु। बेंगलुरु के कोरामंगला क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 23 जुलाई को PG में घुसकर बिहार की लड़की की गला रेत कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।











