PlayBreaking News

65 साल से लिख रहे डायरी, वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

15 साल की उम्र से सत्यप्रकाश सक्सेना लिख रहे डायरी
Follow on Google News
65 साल से लिख रहे डायरी, वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

प्रीति जैन- भोपाल के 80 वर्षीय साहित्यकार सत्यप्रकाश सक्सेना का नाम ओएमजी बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। पिछले 65 साल से लगातार डायरी लेखन करने की उपलब्धि के लिए उन्हें यह अवॉर्ड मिला। सत्यप्रकाश सक्सेना कहते हैं कि मुझे वर्ल्ड्स लॉन्गेस्ट डायरी राइटर माना गया है। मैं जब 15 साल का था, तब स्व:प्रेरणा से डायरी लिखना शुरू किया था। मुझे जिस दिन महसूस हुआ कि पढ़ाई के साथ कुछ अलग करूं तो उस दिन अपनी एक स्कूल कॉपी में डायरी लिखना शुरू की फिर दो साल यह सिलसिला कॉपी में ही चलता रहा, जब मुझे महसूस हुआ कि अब यह मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है तो मैंने गीता प्रेस की दैनंदिनी लेकर उसमें हर दिन की खास बातें लिखना शुरू किया।

प्रतिदिन रात 10 से 11 बजे तक लिखता हूं दिनभर की खास बातें

हर दिन रात 10 से 11 बजे तक डायरी लिखने में बिताता हूं। 65 सालों की डायरियां और स्कूल की दो कॉपियों को आज तक लोहे के संदूक में संभालकर रखा है। डायरी के पन्ने भले पीले पड़ गए हों लेकिन उन्हें आज भी पढ़ा जा सकता है। टेक्नोलॉजी से दूरी उस दौर में बच्चों को साहित्यिक गतिविधियों से जुड़ने का मौका देती थी। बच्चे अपने स्व:स्फूर्ति से रचनात्मक कार्यों से जुड़ते हैं। यह रिकॉर्ड दर्ज कराने में मेरी बेटी प्राप्ति सक्सेना ने सहयोग किया।

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts