Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इक्वाडोर में ब्यूटी क्वीन की गोली मारकर हत्या, इंस्टाग्राम पोस्ट ने बताई कातिलों को लोकेशन

इक्वाडोर में ब्यूटी क्वीन की गोली मारकर हत्या, इंस्टाग्राम पोस्ट ने बताई कातिलों को लोकेशन

क्वीटो। पूर्व मिस इक्वाडोर कंटेस्टेंट लैंडी पर्रागा गोयबुरो की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 2022 मिस इक्वाडोर प्रतियोगिता में भाग लेने वाली लैंडी पर्रागा गोयबुरो (23) की 28 अप्रैल को क्वेवेदो शहर के रेस्तरां में हत्या कर दी गई थी। वह एक शादी में शामिल होने के लिए शहर में आई थीं। कहा जा रहा है कि लैंडी पर्रागा का ड्रग तस्कर लिएंड्रो नोरेरो के साथ अफेयर था। लिएंड्रो नोरेरो की सालभर पहले एक जेल में दंगे के दौरान मौत हो गई थी। तब से वह कई लोगों की हिट लिस्ट में थीं।

पुलिस के अनुसार गोयबुरो की हत्या के लिए सुपारी दी होगी। पुलिस के अनुसार अपनी मौत से कुछ ही मिनट पहले, ब्यूटी क्वीन ने रेस्तरां में खाना खाते हुए तस्वीर पोस्ट की थी। कहा जा रहा है कि गोयबुरो ने रेस्तरां में पहुंचने के दौरान अपने फोन की लोकेशन ऑन की थी और यहीं से वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करने लगीं। इसके बाद बदमाशों को उनकी लोकेशन पता चल गई, जो रेस्तरां में पहुंच गए और मौके पर ही उन्होंने ब्यूटी क्वीन की हत्या कर दी।

जांच में जुटी पुलिस

हत्या की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके अनुसार रेस्तरां में दो बंदूकधारी घुसे, जिसमें एक गेट पर ही खड़ा हो गया। दूसरा हमलावर 3 गोलियां मारकर फरार हो गया। गोयबुरो की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस हत्या की जांच में जुट गई है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ऐसे रहें सतर्क

एक्सपर्ट्स का कहना है कि रियल टाइम में लोकेशन शेयर करने से बचना चाहिए। जांच एजेंसियों का कहना है कि अगर आप किसी लोकेशन के बारे में बताना चाहते हैं, तो उसे तब तक शेयर न करें, जब तक आप वहां से निकल न जाएं। अपनी निजी जानकारी शेयर करने से बचना चाहिए।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts