Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कैंसर से लड़ रहे पूर्व क्रिकेटर Anshuman Gaekwad, मदद के लिए आगे आए जय शाह; BCCI से 1 करोड़ देने का दिया निर्देश

कैंसर से लड़ रहे पूर्व क्रिकेटर Anshuman Gaekwad, मदद के लिए आगे आए जय शाह; BCCI से 1 करोड़ देने का दिया निर्देश
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच और क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ ब्लड कैंसर से जूझ रहे हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने लंदन में कैंसर का इलाज करा रहे पूर्व क्रिकेटर अंशुमन गायकवाड़ की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। उनके इलाज के लिए बोर्ड की तरफ से 1 करोड़ रुपए की राशि तुरंत दिए जाने का फैसला लिया गया है। शाह ने गायकवाड़ के परिवार से भी बात की और स्थिति का जायजा लिया। अंशुमान गायकवाड़ की हालत को देख कपिल देव ने मदद का बीड़ा उठाया था। कपिल देव ने अंशुमान गायकवाड़ की मदद के लिए अपनी पेंशन डोनेट करने का फैसला किया था। जिसके बाद मोहिंदर अमरनाथ, संदीप पाटिल, मदन लाल और कीर्ति आजाद भी अपने साथी खिलाड़ी की मदद के लिए आगे आए।

BCCI ने किया 1 करोड़ रुपए देने का फैसला

'ब्लड कैंसर' से जूझ रहे 71 साल के अंशुमन गायकवाड़ का पिछले एक साल से लंदन के किंग्स कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। विश्व विजेता कप्तान कपिल देव ने अपने साथी खिलाड़ी अंशुमान की मदद के लिए बीसीसीआई से गुहार लगाई थी। जिसके बाद भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) भी अंशुमान गायकवाड़ की मदद के लिए आगे आया है। बीसीसीआई अंशुमान गायकवाड़ के इलाज के लिए 1 करोड़ रुपए देने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने तत्काल 1 करोड़ रुपए जारी करने का निर्देश दिया।

अंशुमन का क्रिकेट करियर

अंशुमान गायकवाड़ ने 27 दिसंबर 1974 को कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। टेस्ट मैच में उनकी आखिरी उपस्थिति साल 1984 के आखिरी दिन इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हुए कोलकाता टेस्ट में रही। उन्होंने 40 टेस्ट मैचों के अपने करियर में 30.07 की औसत से 1985 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 10 अर्धशतक शामिल रहे। अंशुमान का बेस्ट स्कोर 201 रन रहा, जो उन्होंने पाकिस्तान के विरुद्ध बनाया था। उन्होंने भारत के लिए 15 वनडे मैचों में भी शिरकत की, जिसमें उनके नाम पर 20.69 की औसत से 269 रन दर्ज हैं। अंशुमान ने 206 फर्स्ट क्लास मैचों में 41.56 की औसत से 12,136 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 34 शतक और 47 अर्धशतक लगाए थे। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 225 रन रहा। इसके अलावा गायकवाड़ ने 55 लिस्ट-ए मुकाबले भी खेले, जिसमें उन्होंने 32.67 के एवरेज से कुल 1601 रन बनाए।

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कोचिंग को बनाया करियर

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अंशुमान गायकवाड़ ने कोचिंग को अपना करियर बनाया। वह 1997-99 के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच रहे। जून 2018 में भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने गायकवाड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। ये भी पढ़ें- Wimbledon 2024 : बारबोरा क्रेजिसिकोवा बनी विंबलडन चैम्पियन, दूसरी ग्रैंडस्लैम ट्रॉफी जीती
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts