PlayBreaking News

किसान को थप्पड़ मारने वाले तहसीलदार पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होने पर कलेक्टर ने हटाया

Follow on Google News
किसान को थप्पड़ मारने वाले तहसीलदार पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होने पर कलेक्टर ने हटाया
बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल के तहसीलदार का कथित तौर पर एक आदिवासी किसान को थप्पड़ मारने का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद कलेक्टर ने तहसीलदार को हटाते हुए कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ कर दिया है। हालांकि, ये घटना एक हफ्ते पुरानी बताई जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर गुरुवार को एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें पानसेमल के प्रभारी तहसीलदार हितेंद्र भावसार उनका वीडियो पर बनाए जाने पर नाराज दिखाई दिए। उन्होंने किसान रविंद्र को अपने पास बुलाया और कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया। तहसीलदार हालांकि यह कहते सुनाई दिए कि किसी भी विवाद का निराकरण न्यायालय में किया जा सकता है और असंतुष्ट व्यक्ति अपील कर सकता है।

मेड़ को लेकर चल रहा था विवाद

उधर, किसान और उसके रिश्तेदारों का कहना था कि प्रशासन और पुलिस के लोग भी वीडियो बना रहे थे। घटना एक हफ्ते पुरानी बताई जा रही है। पानसेमल के अनुविभागीय दंडाधिकारी रमेश सिसोदिया ने बताया कि नायब तहसीलदार न्यायालय ने ग्राम कांसूल के सूरज और दशरथ के बीच मेड़ को लेकर विवाद में रास्ता खुलवाने के लिए आदेश पारित किया था। अपील किए जाने पर एसडीएम न्यायालय ने भी आदेश को यथावत रखा था।

वीडियो और मामले की होगी जांच

तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा पानसेमल का थाना प्रभारी खेत में आदेश के परिपालन में रास्ता खुलवाने गए थे। उन्होंने कहा कि वीडियो के माध्यम से विवाद का पता चला है, इसकी जांच कराई जाएगी। जिला कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग ने गुरुवार को ही पानसेमल के प्रभारी तहसीलदार हितेंद्र भावसार को हटाकर कलेक्ट्रेट में पदस्थ कर दिया है। ये भी पढ़ें- किसानों को गाली देने वाले जावरा SDM अटैच, CM डॉ. मोहन यादव ने कहा- MP में इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts