Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मां का फर्ज और वर्दी की जिम्मेदारी एक साथ उठाती बड़नगर एसआई प्रीति सिंह, डेढ़ साल की बेटी के साथ कर रहीं ड्यूटी; देखें Video

मां का फर्ज और वर्दी की जिम्मेदारी एक साथ उठाती बड़नगर एसआई प्रीति सिंह, डेढ़ साल की बेटी के साथ कर रहीं ड्यूटी; देखें Video
उज्जैन जिले की विधानसभा बड़नगर में महिला पुलिस की एक तस्वीर निकलकर सामने आई है, जहां एक एसआई प्रीति सिंह पुलिस की सेवाओं के साथ एक मां का भी फर्ज अदा कर दो जिम्मेदारियां निभा रही है। एक ओर तो अपनी डेढ़ साल की बेटी के साथ पुलिस की ड्यूटी कर रही हैं, वही महिला डेस्क पर भी महिलाओं की समस्याओं को सुलझा रही हैं। इस एसआई के पति भी पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं और जिले के बाहर बालाघाट में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

मां तुझे सलाम!

बड़नगर पुलिस थाने में एक महिला एसआई है जो इस भीषण गर्मी में भी अपनी डेढ़ साल की मासूम बिटिया का पालन पोषण करने के साथ पुलिस का फर्ज बखूबी निभा रही हैं। एक तरफ घर में ममता की मूरत तो दूसरी तरफ अपराधियों के लिए खौफ का दूसरा नाम। 2016 बेच की एसआई प्रीति सिंह चौहान फिलहाल बड़नगर थाने में पदस्थ हैं। एसआई चौहान थाने में ड्यूटी संभालने के साथ-साथ महिला डेस्क की नोडल अधिकारी के रूप में भी अहम  जिम्मेदारी निभा रही है।

एसआई ने पेश की मिसाल

8-10 घंटे की ड्यूटी एसआई प्रीति सिंह अपनी डेढ़ साल की मासूम के साथ करती हैं। वहीं, बात की जाई बड़नगर थाने की तो यहां पर महिला अधिकारी एक महीने से ज्यादा समय तक नहीं रहती है, लेकिन प्रीति सिंह 6 महीने से अपनी नन्ही बच्ची के साथ सेवा देकर मिसाल कायम कर रही हैं।

पुलिस और मां का फर्ज बखूबी निभा रहीं प्रीति

एसआई प्रीति सिंह ने बताया उनके पति आकाश दीप सिंह बालाघाट में सब इंस्पेक्टर के पद पर सेवा दे रहे हैं। ऐसे में घर पर बच्ची को संभालने में समस्या भी आती है। वहीं, पुलिस की ड्यूटी निभाना अपने आप में कठिन है। 3 शिफ्ट में से किसी भी शिफ्ट में ड्यूटी लग सकती है व इसके अलावा महिला संबंधित मामले आने पर थाने पर कभी भी आना जाना लगा रहता है। इसके बावजूद डेढ़ साल की बिटिया का प्रीति सिंह पूरा ख्याल रखती हैं। दोनों जिम्मेदारी का ताल मेल बिठाने में प्रीति सिंह को पुलिस अधिकारी द्वारा भी अपेक्षित सहयोग मिल रहा है। ड्यूटी पर रहने के बाद भी एसआई प्रीति सिंह बच्ची को खिलाने से लेकर उसका पूरा ध्यान रखती हैं। बड़नगर एसडीओपी रविन्द्र बोयत, थाना प्रभारी सुरेंद्र गरवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी अपने सहयोगी पुलिस अधिकारी के डबल रोल से काफी प्रभावित हैं। प्रीति सिंह एक सशक्त महिला के साथ ममतामई मां की भूमिका निभा रही हैं। पुलिस ड्यूटी चुनौतीपूर्ण होने के बाद भी दोनों जिम्मेदारी में बखूबी निभा रही हैं। https://twitter.com/psamachar1/status/1661624597668560896?t=d2Fj1sS2fs_Nf594LwTBgQ&s=08 (इनपुट - हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- भोपाल : शीतल दास की बगिया में युवक डूबा, गोताखोरों ने बाहर निकाला शव
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts