
मध्यप्रदेश के रीवा जिले में सोमवार सुबह हादसा हो गया। मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 25 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। जिसमें से 6 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये घटना पनवार थाना इलाके के कोटवा अंसरा रोड की है। मजदूर धान के खेत में रोपा लगाने जा रहे थे।

ये भी पढ़ें- रीवा : पोल्ट्री फार्म में सरपंच पति का जला हुआ शव मिला, ग्रामीणों में आक्रोश