थार की छुट्टी करने आ रही Toyota की नई कॉम्पैक्ट SUV, जल्द लॉन्च होगा मिनी लैंड क्रूजर, इलेक्ट्रिक फीचर्स के साथ होगी लांच

Follow on Google News
थार की छुट्टी करने आ रही Toyota की नई कॉम्पैक्ट SUV, जल्द लॉन्च होगा मिनी लैंड क्रूजर, इलेक्ट्रिक फीचर्स के साथ होगी लांच
भारत में फॉर्च्यूनर और इनोवा जैसी दमदार कारों के लिए पहचानी जाने वाली टोयोटा अब एक नई कॉम्पैक्ट SUV लाने की तैयारी में है। यह कार सीधे तौर पर महिंद्रा थार को टक्कर देगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी Land Cruiser Mini नाम से एक कॉम्पैक्ट SUV पर काम कर रही है, जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और माइलेज में जबरदस्त होगी।

2025 में लॉन्च हो सकती है Land Cruiser Mini

टोयोटा ने साल 2021 में इस कार का कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किया था और इसे 2025 तक बाजार में उतारने की योजना है। यह कार 4.5 से 4.6 मीटर लंबी हो सकती है, जिसमें 2.7 मीटर का व्हीलबेस और 1.8 मीटर की चौड़ाई होगी। माना जा रहा है कि यह लैंड क्रूजर रेंज की सबसे किफायती SUV हो सकती है।

हाइब्रिड या इलेक्ट्रिक ऑप्शन में मिल सकती है कार

इस SUV को पेट्रोल, डीजल के साथ माइल्ड हाइब्रिड वर्जन में पेश किया जा सकता है। कंपनी इसे पूरी तरह इलेक्ट्रिक वर्जन में भी लॉन्च करने की तैयारी में है। पहले इसे जापान, अमेरिका, यूरोप और पश्चिम एशिया में लॉन्च किया जाएगा, उसके बाद भारत और साउथ एशियन मार्केट में एंट्री दी जाएगी। महिंद्रा थार फिलहाल भारत की सबसे लोकप्रिय ऑफ-रोडिंग SUV है। लेकिन टोयोटा की अफॉर्डेबल लैंड क्रूजर मिनी अगर भारतीय सड़कों पर आती है, तो थार को बाजार में कड़ी टक्कर मिल सकती है। ये भी पढ़ें- GITEX एशिया 2025 : सिंगापुर में होगा एशिया का सबसे बड़ा टेक शो, 60 से अधिक देश और 700 से ज्यादा कंपनियां होंगी शामिल
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts