ऑटोमोबाइल

फाडा ने पहली बार जारी किए मप्र के आंकड़े, नवंबर में बिके 1.48 लाख वाहन, 24 फीसदी बढ़ी टू- व्हीलर की बिक्री

भोपाल। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने मध्यप्रदेश में वाहनों की बिक्री का डाटा जारी किया है। इसके मुताबिक प्रदेश में नवंबर 2022 में कुल 1,48,145 वाहन बिके। इनमें 1,28,606 टू-व्हीलर और 9,340 पैसेंजर व्हीकल शामिल हैं। इसके अलावा 10,199 ट्रैक्टर भी इस महीने बिके।

अगले महीने से पोर्टल पर होगा सभी वाहनों का डाटा

फाडा के मध्यप्रदेश अध्यक्ष आशीष पांडेय ने बताया कि पहली बार फाडा ने यह डाटा जारी किया है। उन्होंनें कहा कि वाहन पोर्टल पर अभी थ्री व्हीलर और कॉमर्शियल व्हीकल्स के डेटा अपलोड नहीं हो रहे हैं, इसलिए इनका डेटा सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि टू- व्हीलर में तकरीबन 24 फीसदी और फोर व्हीलर की बिक्री में करीब 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पांडेय ने बताया कि संभवत: अगले महीने से सभी श्रेणी के वाहनों के डाटा वाहन पोर्टल पर दर्ज होने लगेंगे।

 

 

संबंधित खबरें...

Back to top button