राष्ट्रीय

बिहार: कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने दिया इस्तीफा, डिप्टी CM को सौंपा त्याग पत्र; बयानों को लेकर विवादों में थे

बिहार के कृषि मंत्री और राजद नेता सुधाकर सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को अपना त्याग पत्र सौंपा। सिंह अपने बयानों से लगातार विवाद में थे। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा था- उनके विभाग में चोर भरे पड़े हैं और वे चोरों के सरदार हैं। वे नीतीश कुमार के कृषि रोड मैप पर भी सवाल उठा चुके हैं।

सुधाकर सिंह ने की पुष्टि

सुधाकर सिंह के पिता और आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि, कृषि मंत्री ने किसानों के लिए आवाज उठाई, लेकिन इसके साथ ही बलिदान भी देना पड़ता है। इसलिए कृषि मंत्री ने त्यागपत्र दे दिया है।

सुधाकर सिंह 2010 में पिता से बगावत कर भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे थे लेकिन वे चुनाव हार गए। राजनीति में आने से पहले सुधाकर सिंह खेती का काम किया करते थे।

अपने बयानों से चर्चा में आए थे सुधाकर सिंह

आरजेडी कोटे से नीतीश कैबिनेट में शामिल हुए सुधाकर सिंह हाल ही में अपने बयानों को लेकर खूब चर्चाओं में आए थे। राजद नेता ने तब विवाद खड़ा कर दिया जब उन्होंने बयान दिया था कि उनके विभाग के सभी अधिकारी चोर हैं और इस विभाग के प्रमुख होने के नाते वह चोरों के मुखिया हैं। कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा था कि हमारे ऊपर भी और कई सरदार मौजूद हैं। बता दें कि सुधाकर सिंह, कैमूर जिले के रामगढ़ से पहली बार विधायक बने हैं। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों को भी फटकार लगाई थी।

ये भी पढ़ें- Mallikarjun Kharge ने राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष पद से दिया इस्तीफा, अब इन नामों पर चर्चा

सुधाकर सिंह पर चावल घोटाले का आरोप

सुधाकर सिंह 2013 में चावल घोटाले के आरोपी हैं और उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज है। उनपर आरोप था कि उन्होंने चावल जमा नहीं करवाए और उसे गबन कर गए। न्यायिक दंडाधिकारी की प्रथम अदालत में ये मामला अब भी लंबित है। इसी को लेकर विपक्ष उन पर लगातार हमलावर रहता है।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button