Happy Independence Day
🌤️
--Bhopal, India

नाना बनने वाले हैं सुनील शेट्टी ! क्या Athiya Shetty और KL Rahul के घर गूंजने वाली है किलकारी... एक्टर ने किया खुलासा

Follow on Google News
नाना बनने वाले हैं सुनील शेट्टी ! क्या Athiya Shetty और KL Rahul के घर गूंजने वाली है किलकारी... एक्टर ने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क। एक्टर सुनील शेट्टी 62 की उम्र में भी अपने आप को जबरदस्त तरीके से मेंटेन करते हैं। उनके चेहरे से उनकी एज का पता ही नहीं लगता। उनके नाना बनने की खबर सामने आ रही है। एक्टर इन दिनों 'डांस दीवाने' रियलिटी शो जज कर रहे हैं। इस शो में उन्होंने नाना वाले पूछे गए सवाल पर ऐसा जबाब दिया कि एंटरटेनमेंट जगत के फैंस के साथ क्रिकेट के फैंस भी फूले नहीं समा रहे हैं।

पेरेंट्स बनने वाले हैं अथिया शेट्टी और के.एल. राहुल

सुनील शेट्टी इन दिनों डांस दीवाने 4 में बतौर जज माधुरी दीक्षित के साथ नजर आ रहे हैं। हाल ही में डांस दीवाने के सेट पर दादा-दादी स्पेशल एपिसोड रखा गया। जिसमें शो की होस्ट भारती सिंह ने सुनील शेट्टी से कहा है कि वो जब भी नाना बनेंगे तो उन्हें काफी बदलना पड़ेगा, क्योंकि वो नाना की उम्र के नहीं लगते। कोई भी बच्चा इतने गुड लुकिंग नाना नहीं संभाल सकता। athiya shetty and kl rahul

अगले सीजन नाना बनकर स्टेज पर एंट्री लूंगा : सुनील शेट्टी

भारती के इस स्टेटमेंट पर जवाब देते हुए सुनील ने कहा, हां, अगले सीजन जब मैं आऊंगा, तो नाना की तरह ही स्टेज पर चलूंगा। सुनील के बयान के बाद लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि अगले सीजन तक वो नाना बन जाएंगे। हालांकि इस बात की कोई कन्फर्मेशन नहीं है।

अथिया शेट्टी और के.एल. राहुल की लव स्टोरी

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने 23 जनवरी 2023 में क्रिकेटर के.एल. राहुल से शादी की थी। शादी से पहले दोनों करीब 4 सालों तक रिलेशनशिप में रहे थे। अथिया शेट्टी ने साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म हीरो से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। शादी के बाद से ही उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की। इससे लोगों को उनके मां बनने की उम्मीद दिखाई दे रही है।

सुनील शेट्टी के पास हैं 2 बड़े प्रोजेक्ट

सुनील शेट्टी जल्द ही दो बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। फिल्म वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म वेलकम टू द जंगल है, जबकि दूसरी फिल्म हेरा फेरी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म हेरा फेरी 3 होने वाली है। ये भी पढ़ें - दुबई में भी छाए Allu Arjun : पुष्पा स्टाइल में मैडम तुसाद म्यूजियम में लगा वैक्स स्टैच्यू, ‘मैं झुकेगा नहीं साला’ वाला पोज देकर बेटी ने जीता दिल
People's Reporter
By People's Reporter
icon

Latest Posts