राष्ट्रीय

विधानसभा चुनाव 2023: आज त्रिपुरा में हुंकार भरेंगे PM मोदी, दो चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

त्रिपुरा। त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसके प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज त्रिपुरा जाएंगे। इस दौरान वह दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री माणिक साहा, भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी महेश शर्मा समेत अन्य नेता हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री की स्वागत करेंगे। पीएम मोदी धलाई जिले के अंबासा में दोपहर करीब 12 बजे पहली रैली को संबोधित करेंगे। दूसरी रैली दोपहर तीन बजे गोमती में होगी।

13 फरवरी को भी राज्य का दौरा कर सकते हैं पीएम

पार्टी के पूर्वोत्तर समन्वयक डॉ. संबित पात्रा, भट्टाचार्य ने अन्य नेताओं के साथ यहां बैठक कर प्रधानमंत्री के दौरे से पहले की तैयारियों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी 13 फरवरी को भी राज्य का दौरा कर सकते हैं।

बता दें कि भाजपा ने गुरुवार को ही अपना चुनाव घोषणा पत्र जारी किया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- त्रिपुरा कभी हिंसा और अशांति के लिए जाना जाता था, लेकिन राज्य अब शांति, समृद्धि और विकास के लिए जाना जाता है।

राज्य में 16 फरवरी को वोटिंग

18 जनवरी 2023 को भारतीय निर्वाचन आयोग ने पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी। तीनों राज्यों में पिछली बार की तरह दो चरणों में चुनाव होंगे। त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होगा। मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को वोटिंग होगी। तीनों राज्यों में 2 मार्च को नतीजे आएंगे। तीनों राज्यों में 60 विधानसभा सीटें हैं। ऐसे में सरकार बनाने के लिए बहुमत के लिए 31 का आंकड़ा चाहिए।

नॉमिनेशन और नाम वापसी की आखिरी तारीख

  • नॉमिनेशन: त्रिपुरा- 21 जनवरी से 30 जनवरी तक, मेघालय-नागालैंड- 31 जनवरी से 7 फरवरी
  • नाम वापसी की आखिरी तारीख: त्रिपुरा- 2 फरवरी, मेघालय-नागालैंड-10 फरवरी

त्रिपुरा में भाजपा की सरकार

त्रिपुरा में भाजपा की सरकार है। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 25 सालों के वाम किले को ढहा दिया था। यहां भाजपा ने 35 सीटों पर जीत हासिल की थीं। वहीं, गठबंधन में स्वदेशी पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) द्वारा 8 सीटें जीतने के बाद भाजपा गठबंधन ने 59 सीटों में से 43 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, सीपीआई (एम) को 16 सीटें मिली थीं। भाजपा ने बिप्लब देब को मुख्यमंत्री बनाया था। जिसके बाद भाजपा ने 2022 में उनकी जगह माणिक साह को राज्य की कमान सौंपी है।

ये भी पढ़ें- Assembly Election 2023: त्रिपुरा में 16 फरवरी, मेघालय-नागालैंड में 27 फरवरी को चुनाव; 2 मार्च को आएंगे नतीजे

संबंधित खबरें...

Back to top button