PlayBreaking News

Asian Cricket Council : जय शाह लगातार तीसरी बार बने ACC के चेयरमैन, एनुअल मीटिंग में हुआ ऐलान

Follow on Google News
Asian Cricket Council : जय शाह लगातार तीसरी बार बने ACC के चेयरमैन, एनुअल मीटिंग में हुआ ऐलान
नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह को बुधवार को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) का अध्यक्ष चुना गया। उनके कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। जय शाह के कार्यकाल का एनुअल जनरल मीटिंग में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया।

2021 में बांग्लादेश के नजमुल हसन की जगह संभाला था पद

जय शाह के कार्यकाल के विस्तार का प्रस्ताव बाली में एनुअल जनरल मीटिंग के दौरान श्रीलंका क्रिकेट (SLC) के अध्यक्ष शमी सिल्वा ने रखा और एसीसी के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से नामांकन का समर्थन किया। शाह सबसे पहले जनवरी 2021 में इस पद पर काबिज हुए थे। उन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन की जगह ली थी।

जय शाह ने जताया आभार

शाह के नेतृत्व में एसीसी ने 2022 में टी20 प्रारूप और 2023 में एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय प्रारूप में एशिया कप का सफल आयोजन किया। शाह ने कहा- मैं एसीसी बोर्ड का मुझ पर विश्वास बनाए रखने के लिए आभारी हूं। हमें खेल के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के साथ उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए जहां यह अब भी अपनी शुरुआती अवस्था में है। एसीसी पूरे एशिया में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। श्रीलंका क्रिकेट (SLC) के अध्यक्ष शमी सिल्वा ने कहा- शाह के मार्गदर्शन में एसीसी ने बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी क्रिकेट की महाशक्तियों में नई प्रतिभाओं को सामने लाने और उन्हें बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

ओमान क्रिकेट के अध्यक्ष ने दी बधाई

ओमान क्रिकेट के अध्यक्ष और एसीसी के उपाध्यक्ष पंकज खीमजी ने भी शाह को बधाई दी। उन्होंने कहा- आज हितधारक एसीसी द्वारा आयोजित टूर्नामेंटों में निवेश करने में फायदा देखते हैं और मैं इस बड़े परिवर्तन के लिए उन्हें श्रेय देता हूं। इससे क्षेत्र में खेल के विकास को और बढ़ावा देगा। शाह की पुन: नियुक्ति का स्वागत करते हुए हसन ने कहा कि उनके नेतृत्व में एशिया में क्रिकेट समृद्ध होता रहेगा। उन्होंने इस प्रयास को आगे बढ़ाने में एसीसी के साथ सहयोग पर जोर दिया।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts