Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अरुंधति को मिला पेन पिंटर पुरस्कार

बुकर सम्मानित लेखिका को निर्भीक लेखन के लिए सम्मानित किया गया
अरुंधति को मिला पेन पिंटर पुरस्कार

लंदन। बुकर पुरस्कार से सम्मानित अरुंधति रॉय को निर्भीक और मुखर लेखन के लिए गुरुवार को प्रतिष्ठित पेन पिंटर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रॉय 14 साल पहले कश्मीर के बारे में दिए गए अपने बयानों के लिए फिलहाल मुकदमे के खतरे का सामना कर रही हैं। साल 2009 में इंग्लिश पेन नामक चैरिटी द्वारा स्थापित यह पुरस्कार नोबेल पुरस्कार विजेता नाटककार हेरोल्ड पिंटर की स्मृति में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए दिया जाता है। रॉय (62) ने इस वर्ष की विजेता घोषित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा, मुझे पेन पिंटर पुरस्कार स्वीकार करते हुए बहुत खुशी हो रही है। काश हेरोल्ड पिंटर आज हमारे बीच होते और दुनिया में हो रहे समझ से परे घटनाक्रमों के बारे में लिखते।

‘अन्याय की महत्वपूर्ण कहानियां बयां करती हैं’

इस साल के निर्णायक मंडल ने पुरस्कार के लिए रॉय के नाम का चयन किया, जिसमें इंग्लिश पेन के अध्यक्ष रुथ बोर्थविक, अभिनेता व कार्यकर्ता खालिद अब्दुल्ला और लेखक व संगीतकार रोजर रॉबिन्सन शामिल हैं। ब्रिटिश लाइब्रेरी की सह-मेजबानी में आयोजित समारोह में 10 अक्टूबर को रॉय को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। बोर्थविक ने कहा, रॉय बौद्धिक और सुंदर तरीके से अन्याय की महत्वपूर्ण कहानियां बयां करती हैं।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts