चैंबर में कहासुनी : पीएस रस्तोगी बोले- आपको यहां पर किसने पोस्ट किया, सचिव दाहिमा का जवाब- सरकार ने
मंत्रालय में पदस्थ पीएस जेल मनीष रस्तोगी और सचिव ललित दाहिमा के बीच बुधवार को पीएस चैंबर में कहा सुनी की नौबत

भोपाल। मंत्रालय में पदस्थ पीएस जेल मनीष रस्तोगी और सचिव ललित दाहिमा के बीच बुधवार को पीएस चैंबर में कहा सुनी की नौबत आ गई। पीएस ने सवाल किया किआ पको जेल विभाग में किसने पोस्ट कर दिया। जवाब में दाहिमा ने कहा-सरकार ने। इसके बाद चैंबर से निकल जाने तक बात पहुंच गई। दरअसल सुबह साढ़े दस बजे पीएस जेल मनीष रस्तोगी ने विभाग के सचिव और उप सचिव को बैठक के लिए बुलाया था। ललित दाहिमा चार मिनट लेट हो गए तो कहासुनी हो गई।
रस्तोगी और दाहिमा के बीच ऐसे बढ़ती गई बात
- रस्तोगी ने पूछा : लेट कैसे हो गए? - दाहिमा ने कहा : कल ही जॉइन किया है। उप सचिव से वाहन मिला, तब आया हूं, इसलिए लेट हो गया। एजेंडा की जानकारी नहीं हो सकी।
- रस्तोगी : यहां आपको किसने पोस्ट कर दिया और कैसे आए? - दाहिमा : सरकार ने पोस्टिंग की है, इसलिए यहां आया।
- रस्तोगी : आपने नोटशीट पर कैसे लिखा? मैंने कार्य विभाजन किया नहीं। - दाहिमा : नोटशीट सेक्शन से डीएस के पास पहुंची और डीएस से मेरे पास आई, इसलिए।
- रस्तोगी : जरूरत नहीं थी, निकल जाइए यहां से। जाइए यहां से। - दाहिमा : सर, आपने मीटिंग के लिए बुलाया था।
- रस्तोगी : आप नहीं जाते तो मैं चला जाता हूं। - दाहिमा : आप न जाएं, मैं चला जाता हूं। (5 मिनट तक चली गर्मागर्मी के बीच प्यून भी तेज आवाजें सुनकर चेंबर में आ गए)












