CG NEWS:जांजगीर जेल में बंद दुष्कर्म आरोपी ने लगाई फांसी, खोखरा जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
जांजगीर-चांपा जिले की खोखरा जिला जेल में मंगलवार सुबह एक बड़ा मामला सामने आया, जब नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण के आरोपी 21 वर्षीय दुवास केंवट का शव जेल के बाथरूम में फंदे से लटका मिला। दुवास को बलौदा पुलिस ने हाल ही में गिरफ्तार किया था और सोमवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। जेल पहुंचने के एक दिन बाद ही उसकी मौत होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी ने कपड़े के सहारे फांसी लगाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच
Prem Nirmalkar
9 Jun 2026



























