PlayBreaking News

CG NEWS:छत्तीसगढ़ के तीन जांबाजों को मिलेगा शौर्य चक्र, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित

छत्तीसगढ़ के तीन वीर जवान भोजराम साहू, लक्ष्मण केवट और रामेश्वर देशमुख को शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। नई दिल्ली में आयोजित विशेष समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीनों वीर जवानों को शौर्य चक्र प्रदान करेंगी। यह सम्मान देश की सुरक्षा, आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ असाधारण साहस और वीरता का प्रदर्शन करने वाले जवानों को दिया जाता है।
Follow on Google News
छत्तीसगढ़ के तीन जांबाजों को मिलेगा शौर्य चक्र, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित

RAIPUR NEWS छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण है। राज्य के तीन बहादुर जवानों को देश के प्रतिष्ठित वीरता सम्मान ‘शौर्य चक्र’ से सम्मानित किया जाएगा। असम राइफल्स के जवान भोजराम साहू और छत्तीसगढ़ पुलिस के निरीक्षक लक्ष्मण केवट व रामेश्वर देशमुख को अदम्य साहस, नेतृत्व क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नई दिल्ली में सम्मानित करेंगी।

मणिपुर में आतंकियों से मुकाबले के लिए भोजराम साहू को सम्मान

बालोद जिले के डौंडी विकासखंड के ग्राम ढोर्रीठेमा निवासी भोजराम साहू वर्तमान में असम राइफल्स में पदस्थ हैं। 15 नवंबर 2024 को मणिपुर के टेंगनोपाल क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने अभियान शुरू किया। मुठभेड़ के दौरान भोजराम साहू को गोली लगी, लेकिन उन्होंने साहस का परिचय देते हुए मोर्चा नहीं छोड़ा। जवाबी कार्रवाई में लगातार फायरिंग कर आतंकियों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। इस ऑपरेशन में तीन आतंकी मारे गए थे।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: साय कैबिनेट की अहम बैठक आज, ट्रांसफर नीति पर लग सकती है मुहर; CM हेल्पलाइन 1076 भी होगी शुरू

नक्सल विरोधी अभियानों के ‘राम-लक्ष्मण’

छत्तीसगढ़ पुलिस के निरीक्षक लक्ष्मण केवट और निरीक्षक रामेश्वर देशमुख को भी शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। दोनों अधिकारियों ने बस्तर और राजनांदगांव के दुर्गम इलाकों में नक्सल विरोधी अभियानों का सफल नेतृत्व किया है। पुलिस महकमे में दोनों अधिकारियों को ‘राम-लक्ष्मण’ की जोड़ी के रूप में जाना जाता है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर में ‘भारत भाग्य विधाता’ की विशेष स्क्रीनिंग, कंगना रनौत और सीएम साय ने साथ देखी फिल्म

नक्सल एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में पहचान

निरीक्षक लक्ष्मण केवट अब तक 97 नक्सलियों के खिलाफ संचालित अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। वहीं निरीक्षक रामेश्वर देशमुख 56 नक्सलियों के विरुद्ध हुई कार्रवाई में अपनी बहादुरी और रणनीतिक नेतृत्व का परिचय दे चुके हैं। दोनों अधिकारियों ने कई बड़े ऑपरेशनों को सफल बनाकर सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाया है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: 12 साल की सुमना बनी मानवता की मिसाल: अंगदान से दो लोगों को मिली नई जिंदगी, अंतिम विदाई में मिला गार्ड ऑफ ऑनर

राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

नई दिल्ली में आयोजित विशेष समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीनों वीर जवानों को शौर्य चक्र प्रदान करेंगी। यह सम्मान देश की सुरक्षा, आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ असाधारण साहस और वीरता का प्रदर्शन करने वाले जवानों को दिया जाता है।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts