ताजा खबरराष्ट्रीय

CG ELECTION 2023 : 70 सीटों पर आज EVM में कैद होगी उम्मीदवारों की किस्मत; रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 90 में से शेष बचीं 70 विधानसभा सीटों पर आज मतदान होगा। इलेक्शन के सेकंड फेज के दौरान 70 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 958 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं, जिनमें 827 पुरूष, 130 महिला और एक थर्ड जेंडर कैंडिडेट भी शामिल है।

पुरुषों से अधिक हैं महिला वोटर

इन 70 सीटों के लिए कुल 1 करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 81 लाख 41 हजार 624 पुरुष और 81 लाख 72 हजार 171 महिला मतदाता हैं। इसके साथ ही 684 थर्ड जेंडर वोटर भी शामिल हैं। मतदान की सुरक्षा और पारदर्शिता तय करने के लिए 70 सीटों पर कुल 18 हजार 833 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 700 पोलिंग बूथ को संगवारी मतदान केंद्र बनाया गया है। इन बूथों पर वोटिंग के लिए सिर्फ महिला मतदान कर्मियों की ही ड्यूटी लगाई गई है।

CCTV कैमरों से होगी वोटिंग की निगरानी

इस बार चुनाव आयोग की पहल पर सीसीटीवी के जरिए ज्यादा से ज्यादा मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग की तैयारी कई गई है। इसके लिए प्रदेश के 9 हजार मतदान केंद्रो में सीसीटीवी कैमरो के जरिए नजर रखी जाएगी। आयोग से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर और दिल्ली में बैठकर आला अधिकारी सीसीटीवी के जरिए मतदान से जुडी हर एक गतिविधि पर नजर रख सकेंगे।

9 घंटे तक होगी वोटिंग

छत्तीसगढ़ में मतदान के लिए सुबह 8 से शाम 5 बजे तक 9 घंटे की अवधि तय की गई है। अति संवेदनशील इलाके में स्थित बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नौ मतदान केंद्रों कामरभौदी, आमामोरा, ओढ, बड़े गोबरा, गंवरगांव, गरीबा, नागेश, सहबीनकछार और कोदोमाली में वोटिंग का समय सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक रखा है, जबकि शेष पोलिंग बूथ पर 8 से लेकर शाम 5 बजे तक मतदान होगा।

इन सीटों पर आज हो रही है वोटिंग

भरतपुर-सोनहत, मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर, प्रेमनगर, भटगांव, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुण्ड्रा, अम्बिकापुर, सीतापुर, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, रायगढ़, सारंगढ़, खरसिया, धर्मजयगढ़, रामपुर, कोरबा, कटघोरा, पाली-तानाखार, मरवाही, कोटा, लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा, मस्तूरी, अकलतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, चंद्रपुर, जैजैपुर, पामगढ़, सराईपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, बिलाईगढ़, कसडोल, बलौदाबाजार, भाटापारा, धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर नगर पश्चिम, रायपुर नगर उत्तर, रायपुर नगर दक्षिण, आरंग, अभनपुर, राजिम, बिन्द्रानवागढ़, सिहावा, कुरूद, धमतरी, संजारी-बालोद, डौंडीलोहारा, गुण्डरदेही, पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा, साजा, बेमेतरा और नवागढ़ विधानसभा

34 दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

सेकंड फेज के इस इलेक्शन में सीएम भूपेश बघेल समेत पूर्व व वर्तमान मंत्रियों समेत चार सांसद, एक केंद्रीय मंत्री और वर्तमान भाजपा-कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

सरगुजा संभाग

अंबिकापुर : उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव
सीतापुर : मंत्री अमरजीत भगत
कुनकुरी: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय
पत्थलगांव: भाजपा सांसद गोमती साय और कांग्रेस प्रत्याशी रामपुकार सिंह
रामानुजगंज: बीजेपी से पूर्व मंत्री रामविचार नेताम और कांग्रेस प्रत्याशी व अंबिकापुर के महापौर अजय तिर्की
भरतपुर-सोनहत: भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह
बैकुंठपुर: भाजपा से पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े जबकि कांग्रेस से अंबिका सिंहदेव

बिलासपुर संभाग

बिलासपुर : भाजपा से पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल
कोंटा: भाजपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव और जेसीसीजे के संस्थापक अजीत जोगी की पत्नी रेणु जोगी
तखतपुर: भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मजीत सिंह
बिल्हा: भाजपा से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक
मुंगेली: भाजपा से पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले
लोरमी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव
जांजगीर-चांपा: भाजपा से नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल
सक्ती: भाजपा के खिलावन साहू और कांग्रेस से विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत
रायगढ़: भाजपा के महामंत्री ओपी चौधरी
खरसिया: कांग्रेस से मंत्री उमेश पटेल
रामपुर: भाजपा से पूर्व मंत्री ननकी रामकंवर
मस्तुरी: भाजपा से पूर्व मंत्री डा. कृष्णमूर्ति बांधी
कोरबा: कांग्रेस के मंत्री जयसिंह अग्रवाल

रायपुर संभाग

रायपुर दक्षिण: भाजपा से पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल
रायपुर पश्चिम: भाजपा के पूर्व मंत्री राजेश मूणत
रायपुर ग्रामीण: भाजपा के मोतीलाल साहू और कांग्रेस के पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा के बेटे पंकज शर्मा
धरसीवां: भाजपा से अभिनेता अनुज शर्मा और कांग्रेस से पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा
आरंग: कांग्रेस से मंत्री डा. शिवकुमार डहरिया
कुरूद: भाजपा से पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर

दुर्ग संभाग

पाटन: कांग्रेस से सीएम भूपेश बघेल और भाजपा से सांसद विजय बघेल के साथ जेसीसीजे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी
साजा: कांग्रेस से मंत्री रविंद्र चौबे
नवागढ़: भाजपा से पूर्व मंत्री दयाल दास बघेल और कांग्रेस से मंत्री गुरु रुद्र कुमार
डोंडीलोहारा: कांग्रेस से मंत्री अनिला भेड़िया
दुर्ग शहर: कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा
दुर्ग ग्रामीण: कांग्रेस से ताम्रध्वज साहू

ये भी पढ़ें- CG Election 2023 1st Phase : शाम 5 बजे तक हुई 71.11% वोटिंग, सभी 20 सीटों पर मतदान संपन्न

ये भी पढ़ें- EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस : MP में 17 नवंबर, राजस्थान में 23 नवंबर को वोटिंग; छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को मतदान, 3 दिसंबर को नतीजे

संबंधित खबरें...

Back to top button