Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नाराज मंत्री नागर सिंह ने खुद को बताया विधायक!

नाराज मंत्री नागर सिंह ने खुद को बताया विधायक!

भोपाल। वन एवं पर्यावरण विभाग छिन जाने से नाराज मोहन मंत्रिमंडल के सदस्य नागर सिंह चौहान मंगलवार को दिल्ली में सक्रिय रहे। सत्ता-संगठन के नेताओं से मिलते रहे। इस बीच उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपना परिचय मंत्री के बजाए बतौर आलीराजपुर विधायक के रूप में दिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मंत्री नागर सिंह से मिलकर उनको समझाइश दी है। चौहान के पास अब अनुसूचित जाति कल्याण विभाग ही बचा है।

बताया जाता है कि दिल्ली में नागर सिंह वरिष्ठ नेताओं से मिलने में सक्रिय रहे, उन्होंने नेताओं को अपनी नाराजगी की वजह भी बताई। कई जगह वह प्राइवेट कार का उपयोग करते देखे गए। केंद्रीय मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा से भी मिलने के लिए नागर सिंह ने समय मांगा है, लेकिन खबर लिखे जाने तक उनकी मुलाकात नहीं हुई थी। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने मुलाकात की पुष्टि करते हुए ''पीपुल्स समाचार '' से कहा कि नागर सिंह से बात हो गई है। कोई समस्या नहीं है, नाराजी दूर हो जाएगी। दिल्ली पहुंचने के बाद नागर सिंह ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर अपना वीडियो संदेश जारी किया।

रात को सीएम से मिले, नारजगी दूर!

वन मंत्रालय छिनने से नाराज प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री नागर सिंह चौहान के चेहरे पर मुस्कुराहट देखी गई है। मौका था मंगलवार को सीएम आवास पर मुलाकात का। नागर ने रात को मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी उपस्थित थे।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts