ताजा खबरराष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश के पूर्व CM किरण रेड्डी भाजपा में शामिल, बोले- कांग्रेस लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के सीनियर लीडर एन किरण रेड्डी शुक्रवार (7 अप्रैल) को भाजपा में शामिल हो गए। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। रेड्डी ने 12 मार्च को अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को एक लाइन में अपना इस्तीफा दिया था। बता दें कि, यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है। इससे पहले भी वे 2014 में पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं।

लोगों तक नहीं पहुंच पा रही कांग्रेस : किरण

पार्टी ज्वाइन करने के बाद किरण ने कहा कि, कांग्रेस लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है। आलाकमान के गलत फैसलों की वजह से पार्टी राज्य दर राज्य टूट रही है। सभी राज्यों का यही हाल है। एक पुरानी कहानी है कि मेरा राजा बहुत बुद्धिमान है वह अपने आप नहीं सोचता और न ही किसी का सुझाव मानता है। आप सबको पता चल गया होगा कि मैं क्या कहना चाहता हूं।

कांग्रेस पार्टी लोगों के मत को नहीं समझ पा रही है। कांग्रेस पार्टी न तो विश्लेषण कर रही है कि गलती क्या है और न ही वे सही करना चाहते हैं। वह यही सोचते हैं कि मैं ही सही हूं और देश की जनता सहित बाकी सब गलत हैं। इसी विचारधारा कि वजह से मैंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया।

संबंधित खबरें...

Back to top button