खत्म हुआ सस्पेंस, कांग्रेस की लिस्ट जारी : राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से स्मृति ईरानी के खिलाफ केएल शर्मा को उतारा; प्रियंका नहीं लड़ेंगी चुनाव

Follow on Google News
खत्म हुआ सस्पेंस, कांग्रेस की लिस्ट जारी : राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से स्मृति ईरानी के खिलाफ केएल शर्मा को उतारा; प्रियंका नहीं लड़ेंगी चुनाव
UP Lok Sabha Election 2024। कांग्रेस ने नामांकन के आखिरी दिन उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। राहुल गांधी मां सोनिया की सीट रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को उतारा है, वे सोनिया गांधी के भरोसेमंद माने जाते हैं। वहीं प्रियंका गांधी चुनाव नहीं लड़ेंगी। भाजपा ने रायबरेली से योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दिया है, जबकि अमेठी से स्मृति ईरानी लड़ रही हैं। राहुल गांधी अब तक अमेठी से चुनाव लड़ते आए हैं, लेकिन इस बार पार्टी ने उनकी सीट बदल दी है। राहुल गांधी 2004 से लगातार तीन बार अमेठी निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य चुने गए थे। वह 2019 में भाजपा की नेता स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे। वहीं केएल शर्मा पहली बार चुनावी मैदान में होंगे। https://twitter.com/psamachar1/status/1786240508622516301?t=niqwalEPc8Vw8qHaKGRmOw&s=08

राहुल के अमेठी से चुनाव लड़ने की थी चर्चा

कांग्रेस नेताओं ने पहले राहुल के अमेठी और प्रियंका के रायबरेली से लड़ने की बात कही थी। हालांकि, प्रियंका ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। रायबरेली-अमेठी सीट पर नामांकन की आखिरी आज ही है। राहुल आज दोपहर नामांकन करने पहुंचेंगे, इस दौरान उनके साथ प्रियंका भी मौजूद रहेंगी।

नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन आज

आज (3 अप्रैल) अमेठी और रायबरेली सीट पर नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन है। इसके मद्देनजर पार्टी ने दो प्रतिष्ठित निर्वाचन क्षेत्रों से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश की दोनों सीट पर नामांकन पत्र दाखिल करने की तैयारियां एक दिन पहले 2 अप्रैल को ही शुरू कर दीं थीं। अमेठी और रायबरेली गांधी-नेहरू परिवार के पारंपरिक क्षेत्र माने जाते हैं, क्योंकि इस परिवार के सदस्यों ने कई दशकों तक इन सीटों का प्रतिनिधित्व किया है।

20 मई को अमेठी और रायबरेली में होगा मतदान

राहुल गांधी वर्तमान में केरल के वायनाड निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने इस सीट पर 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। इस बार भी राहुल वायनाड से चुनाव मैदान में हैं। सात चरण के आम चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को अमेठी और रायबरेली निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। राहुल गांधी पहले ही कह चुके हैं कि उन्हें अपनी पार्टी से ‘‘जो भी आदेश मिलेगा, उसका वह पालन करेंगे।” वर्ष 2004 से 2024 तक रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व सोनिया गांधी ने किया। इससे पहले सोनिया गांधी ने राजनीति में प्रवेश करने के बाद अमेठी लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था और 1999 में पहली बार चुनाव लड़ा था। कांग्रेस ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दल के रूप में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन किया है और कांग्रेस राज्य की 17 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है। ये भी पढ़ें- राहुल गांधी का अमेठी से चुनाव लड़ना तय, आधिकारिक घोषणा देर रात तक होने की उम्मीद, नॉमिनेशन का आखिरी दिन कल
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts