Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दुनिया के ताकतवर देशों की सूची में अमेरिका टॉप, भारत 12वें नंबर पर

यूएस न्यूज ने बीएवी ग्रुप के साथ मिलकर तैयार की सूची
दुनिया के ताकतवर देशों की सूची में अमेरिका टॉप, भारत 12वें नंबर पर

वाशिंगटन। 2024 की विश्व के शक्तिशाली देशों की रैंकिंग की लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट को यूएस न्यूज की तरफ से जारी किया गया है, जिसे बीएवी ग्रुप द्वारा तैयार किया गया है। दुनिया के शक्तिशाली देशों की लिस्ट में अमेरिका पहले पायदान पर है। वहीं भारत 12वें नंबर पर है। बता दें, अमेरिका टेक्नोलॉजी, फाइनेंस और एंटरनटेनमेंट जैसे विभिन्न क्षेत्रों में नंबर एक बना हुआ है। अमेरिकी बाइडेन सरकार बुनियादी ढांचे के विकास और जलवायु परिवर्तन परियोजना पर खूब काम कर रही है। अमेरिका ने टेक्नोलॉजी फील्ड में बहुत बेहतर काम किया है।

इस रैंकिंग को तैयार करने के लिए 5 चीजें तय की गई हैं। वो हैं - लीडर, आर्थिक-राजनीतिक प्रभाव, मजबूत अंतरराष्ट्रीय गठबंधन और एक स्ट्रांग आर्मी। रैंकिंग में मार्च महीने की जीडीपी को देखते हुए अर्थव्यवस्था और जनसंख्या को भी शामिल किया गया है। बता दें, इस लिस्ट में बताए गए देश ना केवल पॉवरफुल देशों में आते हैं, बल्कि घूमने के लिहाज से भी इन्हें सबसे ऊपर गिना जाता है। इस लिस्ट में 87 शक्तिशाली देशों की लिस्ट बनाई गई थी। किसी भी देश का नाम शामिल करने के लिए उनकी प्रगति और विकास के डेटा देखे जाते हैं।

टॉप-10 में भारत नहीं हुआ शामिल :भारत दुनिया के सबसे ताकतवर देशों के लिस्ट में टॉप-10 में नहीं है। उसे 12वां नंबर मिला है। इस लिस्ट में भारत का सबसे खास दोस्त इजराइल 11वें नंबर पर है। रिपोर्ट का कहना है कि किसी देश की जनसंख्या का साइज उसकी पॉवर रैंकिंग पर प्रभाव डाल सकता है। यही कारण है कि भारत अभी 12वें पायदान पर मौजूद है।

टॉप-10 में ये देश हैं शामिल

रैंकिंग   देश 01      अमेरिका 02      चीन 03      रूस 04     जर्मनी 05     ब्रिटेन 06     दक्षिण कोरिया 07     फ्रांस 08     जापान 09     सऊदी अरब 10      यूएई

पाकिस्तान लिस्ट में शामिल नहीं : इस लिस्ट में पाकिस्तान को नहीं शामिल नहीं किया गया है। पाकिस्तान उस मापदंड पर ही नहीं खरा उतर पाया, जिससे उसकी रैंकिंग तय की जाए।

यूएस न्यूज की लिस्ट में खास

  • सूची में पहले स्थान पर अमेरिका का नाम आता है। अमेरिका 27.97 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी के साथ टॉप पर काबिज है। इस दौरान उसकी कुल आबादी 339.9 मिलियन दर्शाई गई है।
  • दूसरे स्थान पर चीन पहुंचने में कामयाब रहा है। चीन की अर्थव्यवस्था करीब 18.56 ट्रिलियन है। वहीं उसकी मौजूदा आजादी को 1.42 बिलियन दिखाया गया है।
  • तीसरे स्थान पर युद्ध से त्रस्त रूस का नंबर है। रूस की मौजूदा इकोनॉमी 1.90 ट्रिलियन डॉलर है। वहां की आबादी 144 मिलियन बताई गई है।
  • चौथे स्थान पर जर्मनी और पांचवें स्थान पर ब्रिटेन काबिज है। इस रिपोर्ट के मुताबिक जर्मनी की अर्थव्यवस्था 4.70 ट्रिलियन और ब्रिटेन की 3.59 ट्रिलियन डॉलर आंकी गई है।
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts