PlayBreaking News

अमेरिका के अर्कांसस में सार्वजनिक जगह पर गोलीबारी, 3 की मौत, 10 घायल

Follow on Google News
अमेरिका के अर्कांसस में सार्वजनिक जगह पर गोलीबारी, 3 की मौत, 10 घायल
सैन फ्रांसिस्को। अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अर्कांसस के फोर्डिस प्रांत में एक किराने की दुकान के बाहर गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। ये घटना फोर्डिस में मैड बुचर ग्रोसरी स्टोर में सुबह 11.30 बजे के आसपास हुई। गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें हमलावर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया है। [caption id="attachment_118626" align="aligncenter" width="600"] फाइल फोटो[/caption] संघीय अल्कोहल, तंबाकू, आग्नेयास्त्र एवं विस्फोटक ब्यूरो ने कहा कि गोलीबारी की सूचना मिलने पर ब्यूरो के न्यू ऑरलियन्स फील्ड ऑफिस से विशेष एजेंटों को घटनास्थल पर भेजा गया था। करीब 3,400 लोगों की आबादी वाला शहर फोर्डिस राज्य की राजधानी लिटिल रॉक से लगभग 70 मील दक्षिण में स्थित है। America Police अर्कांसस की गवर्नर सारा हकबी सैंडर्स ने सोशल मीडिया पर कहा- मुझे फोर्डिस में हुई दुखद गोलीबारी के बारे में जानकारी दी गई है और मैं घटनास्थल पर मौजूद राज्य पुलिस के साथ लगातार संपर्क में हूं। मैं कानून प्रवर्तन और लोगों के जीवन को जीवन बचाने के लिए त्वरित और वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों को धन्यवाद देता हूं। अमेरिकी आधारित ‘गन वायलेंस आर्काइव' के अनुसार, उल्लेखनीय है कि अमेरिका में इस साल शुक्रवार तक गोलीबारी की 234 घटनाएं घटित हुई हैं और हर घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हुई है। ये भी पढ़ें- देश में एंटी-पेपर लीक कानून लागू, NEET, UGC-NET परीक्षा विवाद के बीच बड़ा फैसला, देर रात नोटिफिकेशन जारी
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts