PlayBreaking News

अंबाला में दिल्ली-जम्मू हाईवे पर हादसा : ट्रेवलर और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के 7 सदस्यों की मौत, वैष्णो देवी जा रहे थे सभी

Follow on Google News
अंबाला में दिल्ली-जम्मू हाईवे पर हादसा : ट्रेवलर और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के 7 सदस्यों की मौत, वैष्णो देवी जा रहे थे सभी
अंबाला। हरियाणा के अंबाला में गुरुवार देर रात हादसा हो गया। यहां ट्रक और ट्रेवलर की टक्कर हो गई। हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसा अंबाला छावनी के नजदीक मोहरा गांव के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि बस में उत्तर प्रदेश के लगभग 30 लोग सवार थे और जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर जा रहे थे। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

वैष्णो देवी के दर्शन करने जा रहे थे सभी

जानकारी के मुताबिक, हादसा अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित मोहड़ा के पास गुरुवार देर रात करीब 2 बजे हुआ। ट्रेवलर में सवार होकर एक ही परिवार के लोग जम्मू में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान अंबाला के मोहड़ा में हाईवे पर इनका वाहन एक ट्रक से टकरा गया। ट्रेवलर में बच्चे और महिलाएं भी सवार थीं। बस में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाले बताए जा रहे हैं। ट्रेवलर में कुल 26 लोग सवार थे। उनमें से छह माह की बच्ची सहित सात की मौत हो गई है, 20 लोग घायल हुए हैं।

मृतकों के नाम

सोनीपत के जखोली निवासी विनोद (52) की मौत, यूपी के बुलंदशहर ककौड़ के मनोज(42) और गुड्डी, यूपी के हसनपुर के बुजुर्ग महेर चंद, यूपी के ककौड़ निवासी सतबीर(46), दीप्ति (छह माह) की मौत हो गई है।

यह हुए घायल

हादसे में घायलों की पहचान बुलंदशहर निवासी 50 वर्षीय राजिंद्र, 37 वर्षीय कविता, 15 वर्षीय वंश, 20 वर्षीय सुमित, सोनीपत के जखोली निवासी 40 सरोज, दिल्ली के मगुलपुरी निवासी 15 वर्षीय नवीन, 50 वर्षीय लालता प्रसाद, मुगलपुरी निवासी 42 वर्षीय अनुराधा, बुलंदशहर के टकोर निवासी 23 वर्षीय शिवानी, बेटा 4 वर्षीय आदर्श, यूपी में धनकौर के पास जमालपुर निवासी राधिका, धीरज घायल के रूप में हुई। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। ये भी पढ़ें-   महाराष्ट्र : नदी में युवक का शव खोजन पहुंचे SDRF की नाव पलटी, तीन की मौत
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts