अमरवाड़ा उपचुनाव : 16 उम्मीदवारों के नामांकन सही, एक फॉर्म हुआ रिजेक्ट, 26 जून तक होगी नाम वापसी

Follow on Google News
अमरवाड़ा उपचुनाव : 16 उम्मीदवारों के नामांकन सही, एक फॉर्म हुआ रिजेक्ट, 26 जून तक होगी नाम वापसी
भोपाल। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-123 अमरवाड़ा (अजजा) के उप चुनाव के लिए संमीक्षा में 16 अभ्यर्थियों के नाम नामांकन फॉर्म सही पाए गए। केवल एक अभ्यर्थी का नामांकन जांच के बाद रिजेक्ट किया गया है। यहां कुल 17 उम्मीदवारों ने 26 नामांकन भरे थे।

26 जून तक नाम वापसी

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि अभ्यर्थियों द्वारा अपना नाम वापस लेने की अंतिम तारीख बुधवार, 26 जून है। अमरवाड़ा में 10 जुलाई को मतदान होगा। मतगणना 13 जुलाई को होगी। 14 जून से अंतिम दिन तक कुल 17 अभ्यर्थियों ने 26 नामांकन दाखिल किए थे।
क्रमांक प्रत्याशी पार्टी
1. कमलेश प्रताप शाह बीजेपी
2. धीरन शाह इनवाती कांग्रेस
3. रीता मरकाम राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी
4. देवीराम उर्फ देवरावेन भलावी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी
5. चंद्रदीप अहिंसा समाज पार्टी
6. शोभाराम भलावी कांग्रेस
7. नवीन मरकाम कांग्रेस
8. धर्मेंद्र सिंह मेड़ा जय प्रकाश जनता दल
9. अन्नेश्री धुर्वे अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी
10. चरण दीप अहिंसा समाज पार्टी
11. राजकुमार सरियाम जनसेवा गोंडवाना पार्टी
12. महेश कुमार इनवाती राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी
13. अतुल राजा उइके जनसेवा गोंडवाना पार्टी
14. नरेश भारती निर्दलीय
15. पवन शाह सरयाम निर्दलीय
16. जतन उइके निर्दलीय

कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह

अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह इनवाती ने 20 जून को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे मौजूद रहे।

BJP प्रत्याशी कमलेश शाह

अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी की ओर से कमलेश शाह ने 18 जून को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू मौजूद रहे।

कांग्रेस विधायक के BJP में जाने से खाली हुई थी अमरवाड़ा सीट

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक कमलेश शाह के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दे दिया था। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया था। जिससे चुनाव आयोग ने इस सीट को खाली घोषित कर दिया था।

BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

सोमवार (17 जून) को भारतीय जनता पार्टी ने इस विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की है। जिसमें डॉ. मोहन यादव और वीडी शर्मा के साथ ही केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, डॉ. वीरेंद्र कुमार, दुर्गादास उइके, सावित्री ठाकुर का नाम भी शामिल है। पार्टी ने यहां चुनाव प्रचार के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी स्टार प्रचारक घोषित किया है। इस सीट पर आगामी 10 जुलाई को मतदान होना है।

उपचुनाव की जरूरी तारीखें

नोटिफिकेशन जारी करने की तारीक – 14 जून, 2024 नामांकन करने की अंतिम तिथि – 21 जून, 2024 नामांकन पत्रों की जांच – 24 जून, 2024 नाम वापस लेने की अंतिम तिथि – 26 जून, 2024 उपचुनाव में मतदान की तारीख – 10 जुलाई, 2024 मतगणना की तारीख – 13 जुलाई, 2024 ये भी पढ़ें- अमरवाड़ा उपचुनाव : अंतिम दिन भरे 8 नामांकन, प्रत्याशियों में मचेगा घमासान; 10 जुलाई को होगा मतदान
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts