अमरनाथ यात्रा : तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था रवाना, जय बाबा बर्फानी के जयकारों के साथ जम्मू आधार शिविर से निकले हजारों श्रद्धालु

अमरनाथ यात्रा : तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था रवाना, जय बाबा बर्फानी के जयकारों के साथ जम्मू आधार शिविर से निकले हजारों श्रद्धालु
जम्मू। दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित गुफा मंदिर के लिए जम्मू में भगवती नगर आधार शिविर से 6,619 तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था रवाना हुआ। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 52 दिन की वार्षिक अमरनाथ यात्रा के पहले दिन, करीब 14,000 तीर्थयात्रियों ने 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन किए।

तीसरा जत्था 319 वाहनों पर सवार होकर निकला

यह यात्रा अनतंनाग में पहलगाम और गंदेरबल जिले में बालटाल मार्ग से शुरू हुई। रविवार तड़के 3 बजकर 50 मिनट और 4 बजकर 45 मिनट के बीच दो समूहों में तीसरा जत्था 319 वाहनों पर सवार होकर निकला। तीसरे जत्थे में 1,141 महिलाएं भी हैं। अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्रियों के कश्मीर के लिए रवाना होने के समय जम्मू में बारिश हो रही थी। उन्होंने बताया कि 3,838 तीर्थयात्रियों ने पहलगाम मार्ग और 2,781 तीर्थयात्रियों ने बालटाल मार्ग से यात्रा करने का विकल्प चुना है।

28 जून को पहले जत्था हुआ था रवाना

उपरा ज्यपाल मनोज सिन्हा ने 28 जून को पहले जत्थे को रवाना किया था और तब से कुल 13,103 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं। यह तीर्थयात्रा 19 अगस्त को संपन्न होगी। पिछले साल 4.5 लाख श्रद्धालुओं ने बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन किए थे। ये भी पढ़ें- बाबा बर्फानी की गुफा तक पहुंचा जत्था, ऑक्सीजन की कमी से बेहोश हुए कुछ लोग
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts