Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ब्रेन को नुकसान के साथ स्पर्म काउंट भी कम कर सकता है मोटापा

स्कूल ऑफ मेडिसिन में बायोमेडिकल साइंसेज के प्रोफेसर और जर्नल आॅफ न्यूरोसाइंस में प्रकाशित अध्ययन
ब्रेन को नुकसान के साथ स्पर्म काउंट भी कम कर सकता है मोटापा

नई दिल्ली। मोटापा से जुड़े हालिया शोध में जानकारी सामने आई है कि मोटापा मस्तिष्क को प्रभावित तो करता ही है, इसके साथ ही यह स्पर्म काउंट को भी कम कर सकता है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्नियारिवरसाइड के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में मानव के मोटापे की नकल करने के लिए चूहों को उच्च वसा वाले आहार खिलाए गए। इस शोध के निष्कर्षों में पता चला है कि चूहों के मस्तिष्क में न्यूरॉन्स के बीच कनेक्शन कम थे और उन रिसेप्टर्स की संख्या भी कम थी, जो आमतौर पर मस्तिष्क को सचेत करते हैं कि पर्याप्त ऊर्जा उपलब्ध है और खाना बंद कर देना चाहिए। स्कूल ऑफ मेडिसिन में बायोमेडिकल साइंसेज के प्रोफेसर और जर्नल ऑफ न्यूरोसाइंस में प्रकाशित अध्ययन की मुख्य लेखिका जुराजिका कॉस ने कहा कि इससे यह समझा जा सकता है कि हम अपने कैलोरी सेवन की मात्रा में कटौती क्यों नहीं कर पाते हैं।

कम हो जाता है पिट्यूटरी ग्रंथि से हार्मोन का स्तर

कॉस ने कहा कि प्रजनन कार्य हाइपोथैलेमस-पिट्यूटरी-गोनैडल अक्ष द्वारा नियंत्रित होता है, जो मोटापे से बाधित हो जाता है। यह मुख्यत: पिट्यूटरी की बजाय मस्तिष्क को प्रभावित करता है। मोटापे में पिट्यूटरी ग्रंथि से हार्मोन का स्तर कम होने के कारण टेस्टोस्टेरोन और शुक्राणु उत्पादन में कमी आती है। शोध में उच्च वसा वाले आहार खाने वाले चूहों में प्रजनन को नियंत्रित करने वाले न्यूरॉन्स में कम सिनैप्टिक कनेक्शन पाए गए, जो इंसानी शरीर के मेकेनिज्म के समान है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts