PlayBreaking News

Akshaya Tritiya 2025 : कई वर्षों बाद बना दुर्लभ संयोग, इस दिन किए गए पुण्यकर्म देंगे अक्षय फल; इन 5 राशियों पर बरसेंगी मां लक्ष्मी की कृपा

Follow on Google News
Akshaya Tritiya 2025 : कई वर्षों बाद बना दुर्लभ संयोग, इस दिन किए गए पुण्यकर्म देंगे अक्षय फल; इन 5 राशियों पर बरसेंगी मां लक्ष्मी की कृपा
इस वर्ष अक्षय तृतीया का पर्व 30 अप्रैल को बड़े ही शुभ और दुर्लभ संयोगों के साथ मनाया जाएगा। बुधवार के दिन रोहिणी नक्षत्र, शोभन योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग एक साथ बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस दिन किया गया हर शुभ कार्य जीवन में सुख, समृद्धि और उन्नति लाएगा।

क्यों मनाते हैं अक्षय तृतीया?

अक्षय तृतीया को युगादि तिथि भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन त्रेता युग की शुरुआत हुई थी। जैन धर्म में भी इस दिन का विशेष महत्त्व है। भगवान ऋषभदेव ने अपने वर्षभर के व्रत का पारणा इसी दिन इक्षुरस (गन्ने का रस) से किया था। इसलिए जलदान, आहार दान और औषधि दान इस दिन विशेष फलदायी माने जाते हैं।

सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त

अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस वर्ष यह शुभ समय सुबह 5:41 से दोपहर 2:12 बजे तक रहेगा। अगर सोना खरीदना संभव न हो, तो मिट्टी का घड़ा, अनाज, घी आदि का दान भी अक्षय पुण्य देता है।

करें ये पुण्य कार्य

  • पितरों के निमित्त जल और अन्न का दान करें
  • वृद्धजनों को भोजन कराएं
  • जरूरतमंदों को वस्त्र, छाता और उपयोगी सामान दें
  • गन्ने का रस लोगों में बांटें
  • पक्षियों के लिए जल और दाना रखें

आत्मा की यात्रा के लिए भी फलदायी

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस विशेष दिन किया गया हर पुण्यकर्म आत्मा की अनंत यात्रा में भी लाभदायक होता है। यह दिन केवल भौतिक सुखों के लिए नहीं, बल्कि आध्यात्मिक उन्नति के लिए भी विशेष है।

इन राशियों पर बरसेंगी मां लक्ष्मी की कृपा

  1. वृषभ राशि – निवेश से होगा दोगुना लाभ

  • वृषभ राशि वालों के लिए यह समय बहुत ही शुभ है।
  • शुक्र ग्रह आपके लिए फायदे का संकेत दे रहा है।
  • प्रॉपर्टी, सोना या किसी व्यापार में निवेश करने पर जबरदस्त लाभ मिल सकता है।
  • यह समय आपके लिए वित्तीय स्थिरता और मानसिक शांति का कारण बनेगा।
  • मां लक्ष्मी की कृपा से हर कार्य में सफलता मिलेगी।
  1. सिंह राशि – खुल सकते हैं आय के नए रास्ते

  • सिंह राशि वालों के लिए सूर्य की स्थिति बहुत अनुकूल है।
  • नौकरी में प्रमोशन और पहचान मिलने की संभावना है।
  • नया व्यवसाय शुरू करना या किसी योजना में निवेश करना शुभ रहेगा।
  • आय के नए स्रोत बनेंगे और धन-सम्मान दोनों मिलेगा।
  • सोने में निवेश लाभकारी साबित होगा।
  1. कन्या राशि – होगी तरक्की और धनवृद्धि

  • कन्या राशि के लिए यह समय लंबे समय से रुके कामों को पूरा करने का है।
  • वित्तीय मामलों में स्पष्टता आएगी और सही निर्णय ले पाएंगे।
  • साइड बिजनेस शुरू करना या नई कार खरीदने की योजना सफल होगी।
  • यह पर्व जीवन में तरक्की और खुशहाली लाएगा।
  1. वृश्चिक राशि – अचानक मिल सकता है धन

  • वृश्चिक राशि वालों के लिए अक्षय तृतीया नई शुरुआत और बदलाव का समय है।
  • अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं।
  • आध्यात्मिक और भौतिक दोनों तरह की तरक्की होगी।
  • व्यापार से जुड़े नए प्लान सफल होंगे।
  • सोने में निवेश करना शुभ रहेगा।
  1. कुंभ राशि – मिलेगा अप्रत्याशित लाभ

  • कुंभ राशि वालों को इस बार बृहस्पति ग्रह का साथ मिलेगा।
  • विरासत, सेविंग्स या निवेश से अचानक फायदा मिल सकता है।
  • नया काम शुरू करने का सही समय है।
  • आत्मविश्वास बढ़ाएं और कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें।
  • नया बिजनेस आइडिया या आदत आपके लिए भविष्य में लाभदायक होगी।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts