Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नासिक में वायुसेना का सुखोई लड़ाकू विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त

पायलट व सह पायलट सुरक्षित बाहर निकल आए
नासिक में वायुसेना का सुखोई लड़ाकू विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त

नासिक। भारतीय वायुसेना का सुखोई लड़ाकू विमान मंगलवार को क्रैश हो गया। हादसा महाराष्ट्र के नासिक में हुआ है। नासिक रेंज के विशेष महानिरीक्षक डीआर कराले ने बताया कि सुखोई एसयू-30 एमकेआई विमान के पायलट और सह-पायलट सुरक्षित बाहर निकल आए। विमान शिरसगांव गांव के पास एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। विमान विंग कमांडर बोकिल और उनके दूसरे कमांडर बिस्वास उड़ा रहे थे। दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकल आए और उन्हें मामूली चोटें आई हैं।

वायुसेना के पास हैं 272 सुखोई एसयु-30 एमकेआई

दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद विमान में आग लग गई। विमान के हिस्से 500 मीटर के दायरे में फैले हुए हैं। रूसी सुखोई एसयु-30 एमकेआई वायुसेना में सबसे ताकतवर एयरक्रॉफ्ट माना जाता है। भारतीय वायुसेना के पास 272 सक्रिय सुखोई एसयु-30 एमकेआई हैं।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts