Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आगर मालवा में हादसा : नदी में डूबने से दो सगे भाई-बहन समेत तीन बच्चों की मौत; परिवार के साथ गए थे नहाने

आगर मालवा में हादसा : नदी में डूबने से दो सगे भाई-बहन समेत तीन बच्चों की मौत; परिवार के साथ गए थे नहाने
आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में दो भाई-बहनों समेत तीन बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार देर रात ग्रामीणों ने दो बच्चों के शव निकाल लिए थे। जबकि तीसरा शव शनिवारी सुबह पुलिस और एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया। ये घटना नलखेड़ा थाना क्षेत्र के छालड़ा गांव की है।

अंतिम संस्कार के बाद स्नान करने गई थीं महिलाएं

नलखेड़ा पुलिस थाना प्रभारी शशि उपाध्याय ने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर छालड़ा गांव में हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार के एक सदस्य की मृत्यु हो गई थी और अंतिम संस्कार के बाद कुछ महिलाएं लखुंदर नदी में स्नान करने गई थीं। उन्होंने कहा कि ये तीन बच्चे भी उनके साथ थे, जब महिलाएं स्नान कर घाट पर लौटीं तो बच्चों को गायब पाया।

सुबह मिला मुस्कान का शव

अधिकारी ने बताया कि घटना के बारे में सूचना मिलने के बाद तीनों बच्चों मोनू (7), मुस्कान (8) और राजू (8) की तलाश शुरू की गई। परिजन और ग्रामीण बच्चों की तलाश में नदी किनारे पहुंचे। जहां पर बच्चों के कपड़े नदी में नजर आए। इसके बाद दो शव बाहर निकाले गए। देर रात तक मुस्कान नहीं मिली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस और राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम ने पूरी रात मुस्कान की तलाश की। शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे बच्ची का शव मिला। मोनू और मुस्कान सगे भाई बहन थे। ये भी पढ़ें- Kuno के बाद गांधीसागर अभयारण्य में चीतों को बसाने की कवायद तेज, केन्या के अफसरों की टीम ने लिया जायजा
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts