आडवाणी को फिर अपोलो अस्पताल में भर्ती किया

आडवाणी को फिर अपोलो अस्पताल में भर्ती किया

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता नेता लालकृष्ण आडवाणी को बुधवार रात अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। सू्त्रों ने बताया कि कुछ दिन पहले 96 वर्षीय पूर्व उपप्रधानमंत्री को एम्स ले जाया गया था। उन्हें एम्स में एक रात रखने के बाद छुट्टी दे दी गई थी। अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि आडवाणी की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। उन्हें न्यूरोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि उन्हें रात नौ बजे भर्ती कराया गया।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts